https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण को रिकॉर्ड 1564 करोड़ का मुनाफा, ‘वन मैप यीडा पोर्टल’ से बढ़ी पारदर्शिता

top-news
यीडा ने ₹1564 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। वन मैप पोर्टल से संपत्ति की जानकारी अब ऑनलाइन, पारदर्शिता में बढ़ोतरी।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा दर्ज किया है। संपत्ति की बढ़ती मांग और पारदर्शी नीतियों की बदौलत प्राधिकरण को ₹1564.19 करोड़ का लाभ हुआ है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में यह मुनाफा केवल ₹518.08 करोड़ था।

 तीन गुना बढ़ा मुनाफा, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

यीडा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में 31 अक्टूबर तक प्राधिकरण ने ₹1746.38 करोड़ की पूंजीगत प्राप्ति दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 112.32 प्रतिशत अधिक है।
अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी भूखंडों की मांग और निवेश में आई तेजी का परिणाम है।

यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिसंपत्तियों से पूंजीगत प्राप्ति बढ़ने से प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। इससे नई परियोजनाओं और आवंटन योजनाओं पर बिना किसी अड़चन के कार्य किया जा सकेगा।

 किसानों को ₹2925 करोड़ का मुआवजा

जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को अब तक ₹2925.06 करोड़ रुपये 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे के रूप में वितरित किए जा चुके हैं।
यह जानकारी शुक्रवार को हुई 87वीं बोर्ड बैठक में चेयरमैन आलोक कुमार और अन्य सदस्यों को दी गई।

 एनटीपीसी चलाएगा 5 हाइड्रोजन बसें

यीडा क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी पांच हाइड्रोजन बसें संचालित करेगा।
इन बसों को दिल्ली-एनसीआर और आगरा रूट पर चलाया जाएगा।
एक बार ईंधन भरने पर बसें 600 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेंगी।
बस संचालन, टिकटिंग, परमिट और चालक-परिचालक की जिम्मेदारी यीडा प्राधिकरण की होगी।

  रियल एस्टेट परियोजनाओं में प्रगति

यीडा की कुल 11 बिल्डर परियोजनाओं में से 7 को ‘लिगेसी स्टाल्ड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नीति’ के तहत राहत दी गई है।
इसके तहत प्राधिकरण को अब तक ₹402.50 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जबकि आने वाले एक वर्ष में ₹671.59 करोड़ और मिलने की संभावना है।
इन परियोजनाओं में कुल 6828 रजिस्ट्री होनी हैं, जिनमें से 401 खरीदार अब मालिक बन चुके हैं।

 नए केंद्रीय और क्षेत्रीय कार्यालयों को मंजूरी

प्राधिकरण अपने सेक्टर-18 में केंद्रीय कार्यालय तथा अलीगढ़, मथुरा और आगरा में क्षेत्रीय कार्यालय बनाएगा।
इनमें स्टाफ हाउसिंग, पार्किंग और सभागार की सुविधाएं भी होंगी।
सिक्का एसोसिएट्स द्वारा तैयार किए गए मानचित्र को बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है।

 औद्योगिक पार्कों की प्रगति पर चर्चा

बोर्ड बैठक में यीडा क्षेत्र में विकसित हो रहे अपैरल, टॉय, हैंडीक्राफ्ट और एमएसएमई औद्योगिक पार्कों की स्थिति की समीक्षा की गई।
इन इकाइयों से आने वाले समय में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की उम्मीद है।

 सेक्टर 22D और 22E के बीच बनेगी नई सड़क

बोर्ड ने 45 मीटर चौड़ी पेरिफेरल रोड के निर्माण को भी मंजूरी दी है।
यह सड़क सेक्टर 22D (आवासीय) और 22E (संस्थागत) को जोड़ेगी, जिससे आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।

 ‘वन मैप यीडा पोर्टल’ से बढ़ी पारदर्शिता

यीडा ने अपने क्षेत्र की भूखंड, ढांचागत सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है।
‘वन मैप यीडा पोर्टल’ के माध्यम से नागरिक अब एक क्लिक में देख सकेंगे

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *