गाजियाबाद

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

गाजियाबाद में रिकवरी एजेंटों से भिड़े बाइक सवार, तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, युवक को बंधक बनाकर 1 लाख मांगने का आरोप

गाजियाबाद के लालकुआं में बाइक सवार युवकों और रिकवरी एजेंटों के विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। युवक पर तमंचा दिखाने और एजेंटों पर बंधक बनाकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

top-news

हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद बोले लोनी विधायक, ‘कोई वकील मुकदमा न लड़े’, बार एसोसिएशन से की अपील

हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन से अपील की है कि कोई वकील उसका मुकदमा न लड़े। विधायक ने हाजी सलमान पर बाहर से फंडिंग और सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

top-news

गाजियाबाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी हाजी सलमान चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से जुड़े मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हाजी सलमान को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 700 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन मिले हैं। उसके दो साथी पुलिस वाहन हादसे के बाद फरार हो गए।

top-news

गाजियाबाद में वांछित हाजी सलमान पर 25 हजार का इनाम घोषित, लोनी पुलिस लगातार कर रही आरोपी की तलाश

गाजियाबाद के लोनी थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित हाजी सलमान की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने पुरस्कार की घोषणा की। पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है।

top-news

डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, जन्माष्टमी पर कैदियों को मिलेगा बुराई और नशा छोड़ नई जिंदगी का संदेश

गाजियाबाद की डासना जेल में जन्माष्टमी पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। पुरुष और महिला बंदी इसमें शामिल होंगे। आयोजन के जरिए बंदियों को नशा, नकारात्मक सोच और बुराइयां छोड़कर सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दी जाएगी

top-news

गाजियाबाद में अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टरों से सियासी घमासान, सपा ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद में अखिलेश यादव की तस्वीर वाले आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। सपा ने जातिगत टिप्पणियों की निंदा करते हुए पोस्टर लगाने वालों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने पोस्टर हटाए हैं, जबकि मामले की जांच की मांग जारी है।

top-news

गाजियाबाद लोनी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, नकबजनी के आरोपी सचिन को लगी गोली, 50 लाख के गहने बरामद

गाजियाबाद के लोनी में निठोरा अंडरपास के पास पुलिस मुठभेड़ में नकबजनी का वांछित आरोपी सचिन घायल होकर गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

top-news

गाजियाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में वांछित अभियुक्त शादाब उर्फ शाहरुख पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका साथी समीर फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

top-news

गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने PRV को रौंदा, होमगार्ड की मौके पर मौत, कांस्टेबल की हालत गंभीर

गाजियाबाद में एनएच-9 पर तेज रफ्तार थार ने डायल 112 की पीआरवी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में लिया है।

top-news

गाजियाबाद में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 7 गिरफ्तार, 4 लाख में होता था बच्चे का सौदा

गाजियाबाद में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। टीला मोड़ पुलिस ने पति-पत्नी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब तीन महीने के बच्चे को शामली में बेचने की तैयारी थी, जिसे पुलिस ने समय रहते बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

top-news

गाजियाबाद की पार्श्वनाथ बिल्डिंग में चली गोली, युवक की मौत, चोरी के शक में सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी हथियार से किया फायर

गाजियाबाद के अर्थला स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से समीर नामक युवक घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर हथियार बरामद किया है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

top-news

गाजियाबाद में ड्रग्स तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो ड्रग्स बरामद

गाजियाबाद के विजयनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन कथित ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 किलो ड्रग्स, दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी घायल हुए हैं।

top-news

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हरिद्वार जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत, NH-9 पर लगा लंबा जाम

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार जा रहे 20 वर्षीय कांवड़िये की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने NH-9 पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यातायात बहाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

top-news

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 11 बच्चों को मिले लैपटॉ, जिलाधिकारी बोले- डिजिटल शिक्षा से संवरेंगे सपने

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत 11 लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ ने बच्चों को डिजिटल शिक्षा का महत्व बताते हुए तकनीक का सही उपयोग कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

top-news

जंतर-मंतर पर मुफ्त खाना बांटने के पैसे कहां से आए? जुनैद के परिवार ने तोड़ी चुप्पी

जंतर-मंतर पर मुफ्त खाना बांटने के लिए पैसा कहां से आया? जुनैद के परिवार ने दिया जवाब

top-news

गाजियाबाद में नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

top-news

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में बंद कमरे से महिला का शव मिलने से सनसनी, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, पति और बेटी लापता, जांच तेज

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में किराए के मकान से 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी कमरे से दुर्गंध आने पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के पति व बेटी की तलाश में जुटी है।

top-news

पहले ही दिन नौकरानी ने उड़ाया मोबाइल, गाजियाबाद में सोसाइटी में CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में घरेलू काम के लिए पहले दिन आई महिला पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा है। पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

top-news

जंतर-मंतर आंदोलन से लौट रहे छात्रों से मारपीट के बाद बढ़ा विवाद, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की, सत्यम पंडित पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

दिल्ली छात्र आंदोलन के दौरान बरेली के दो छात्रों से कथित मारपीट के मामले में सत्यम पंडित फिर विवादों में है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

top-news

गाजियाबाद में सत्यम पंडित ने कांवड़ यात्रा में मुस्लिम अधिकारियों की ड्यूटी का किया विरोध, जंतर-मंतर से आ रहे छात्रों को थप्पड़ मारे

गाजियाबाद के सत्यम पंडित के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान, दूसरे में दो युवकों से कथित मारपीट और तीसरे में जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags