नए नोएडा के लिए नए फार्मूले पर तय होंगी मुआवजा दरें, जानिए कितना मिल सकता है?
ग्रामीणों को म लागू हो सकती हैं जेवर और ग्रेटर नोएडा फेज-2
- Omprakash Singh
- 24 Nov, 2025
Noida: दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (नया नोएडा) परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण ने मुआवजा दरों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। संभावना है कि यमुना प्राधिकरण के जेवर क्षेत्र और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के फेज-2 में लागू मुआवजा दरों को नए नोएडा में भी लागू किया जाएगा। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
80 गांवों को मिलाकर विकसित होगा नया नोएडा
नया नोएडा बुलंदशहर और दादरी क्षेत्र के करीब 80 गांवों में विकसित होना है। किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जानी है। इस संबंध में कुछ दिन पहले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की संयुक्त बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सहमति बनी कि नया नोएडा की मुआवजा दरें यमुना प्राधिकरण की दरों से अधिक नहीं होंगी। यही फॉर्मूला ग्रेटर नोएडा फेज-2 में भी लागू किया जा सकता है। यमुना प्राधिकरण और नया नोएडा दोनों ही भौगोलिक व विकास के दृष्टिकोण से समान क्षेत्र में आते हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की मुआवजा दरों को कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री स्तर से मंजूरी दी गई थी। अब नया नोएडा भी इन्हीं दरों के आसपास मुआवजा तय करेगा।
बढ़ सकती हैं नोएडा की मुआवजा दरें
अधिकारियों ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक अगले महीने प्रस्तावित है, जिसमें मुआवजा दरों पर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही यह भी संभावना है कि नोएडा की मौजूदा मुआवजा दरों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। नया नोएडा मास्टर प्लान-2041 को यूपी कैबिनेट ने 18 अक्टूबर 2024 को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्राधिकरण ने क्षेत्र में अस्थायी दफ्तर के लिए जगह भी चिन्हित कर ली है। जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के पास जोखाबाद और सांवली गांव में करीब 10 हजार वर्गमीटर जमीन अस्थायी कार्यालय के लिए प्रस्तावित है। मास्टर प्लान में औद्योगिक और संस्थागत दोनों तरह की जमीन शामिल हैं, लेकिन शुरुआत में संस्थागत भूखंड नहीं निकाले जाएंगे। पहला चरण औद्योगिक और लॉजिस्टिक प्लॉट की स्कीम का होगा, जो सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के पास विकसित किए जाएंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







