https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दिया समाज सेवा का उदाहरण, 70 बच्चों और महिलाओं को दी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण

top-news
एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के छात्रों ने सेतु फाउंडेशन में वंचित बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगों को तीन महीने तक शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण दिया।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के छात्रों ने समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की है। एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्र और छात्राओं ने “क्या है वॉलंटियरिंग” अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण, मेनस्ट्रीम पिपल विद स्पेशल नीड, और चाइल्ड एजुकेशन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वंचित समुदायों तक शिक्षा और जागरूकता पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस समाजसेवी कार्यक्रम में तीन ग्रुप में विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने काम किया। जिसके तहत अलग-अलग तरीके से गरीब छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण इस ग्रुप के छात्रों ने दिया। इसमें एमिटी यूनिवर्सिटी के धिनेश्वर एस, आर्यन सिंह, दिपांशु छेत्री जीवार्थीनम वी ने विमेन इंपावरमेंट के लिए काम किया और महिलाओं को उनके अधिकार के बारे जरूरी जानकारी दी। जबकि ग्रुप बी में मेनस्ट्रीम पीपल विद स्पेशल नीड के लिए अभिषेक कुमार भरत चौधरी, विकास भाटी, स्वगुप्था मेहताज ने भाग लिया। जबकि ग्रुप सी में चाइल्ड एजुकेशन के लिए वानी सिंह राजपूत और खुशल जेवरिया ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया।  

तीन महीने चला प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह सामाजिक पहल नोएडा के निठारी स्थित सेतु फाउंडेशन स्कूल में आयोजित की गई, जो पूरी तरह निशुल्क संचालित होता है। कार्यक्रम 8 अगस्त 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक चला। इस दौरान छात्राओं ने: बच्चों को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी, महिलाओं को रोजगार आधारित कौशल प्रशिक्षण और दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा प्रदान की।

3 समूहों के माध्यम से 70 लोगों को मिला लाभ

सेतु फाउंडेशन ने कार्यक्रम को तीन समूहों में विभाजित किया:

समूह                                    फोकस क्षेत्र
ग्रुप A                    महिला कौशल और रोजगार प्रशिक्षण
ग्रुप B                    दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षा
ग्रुप C                    बच्चों की मुख्य शिक्षा

इन समूहों के माध्यम से कुल 70 बच्चों और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान पेंटिंग, गतिविधियों और अकादमिक विषयों में उत्साह दिखाया।

 शिक्षा और जागरूकता का संदेश

छात्राओं ने बच्चों को न केवल पढ़ाया, बल्कि उन्हें प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया: "शिक्षा ही वह रास्ता है जो सपनों को सच बनाता है।" 

समाज में बदलाव की दिशा में मजबूत कदम

यह पहल शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। एमिटी छात्रों और सेतु फाउंडेशन की साझेदारी ने न केवल बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगों को सहायता दी, बल्कि समाज में समानता और शिक्षा के महत्व को मजबूत किया।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *