https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने डीएम से की मुलाकात, मिला समस्या के समाधान का आश्वासन

top-news
पदाधिकारियों ने डीएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम से मिला। यह शिष्टाचार भेंट जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। यूनियन पदाधिकारियों ने डीएम को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें जिले के किसानों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से संबंधित प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया गया है।


समस्या का समाधान का आश्वासन

बैठक के दौरान डीएम मेघा रूपम ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि किसानों और स्थानीय निवासियों की हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और यदि किसी क्षेत्र में कोई गंभीर मुद्दा उभरता है, तो यूनियन पदाधिकारी सीधे प्रशासन को अवगत कराएँ, जिससे तुरंत प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जा सके। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगा।

पीड़ितों को न्याय मिलने का मार्ग और आसान

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने डीएम मेघा रूपम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में आप जैसे निष्पक्ष, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी मौजूद हैं, यह किसानों और आमजन के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशासनिक नेतृत्व की मौजूदगी में भू-माफियाओं, गलत तत्वों और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं मिलेगा, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने का मार्ग और आसान होगा। इस मौके पर यूनियन के कई प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे> जिनमें प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह, जिला सचिव योगेंद्र सिंह, जिला महासचिव लेख राम सिंह, मंडल सचिव संजय यादव और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल यादव शामिल थे। इनके अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने।

यूनियन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और किसान संगठनों के बीच संवाद और सहयोग आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी और किसानों की समस्याओं का समाधान और प्रभावी तरीके से हो सकेगा।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *