https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ऑपरेशन सहयोग: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने लौटाईं लोगों की खुशियां, 101 खोए मोबाइल उनके मालिकों को वापस

top-news
सेंट्रल नोएडा फेस-2 थाना पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत 101 खोए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए। सर्विलांस और टीम की मेहनत से मिली सफलता।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

नोएडा। सेंट्रल नोएडा की फेस-2 थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। "ऑपरेशन सहयोग" के तहत पुलिस ने खोए हुए 101 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए।

इन मोबाइल फोन्स की कुल कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस अभियान में पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साधनों की मदद से खोए फोन ट्रेस किए और पहचान सत्यापन के बाद उन्हें संबंधित लोगों को सौंप दिया।

 भीड़भाड़ वाली जगहों और वाहनों में छूटे थे फोन

पुलिस के अनुसार, अधिकतर फोन: मॉल, बाजार, यातायात के दौरान बसों, कैब या ऑटो में छूट गए थे या खो गए थे।

चेहरे खिले, पुलिस को धन्यवाद

फोन वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल में जरूरी दस्तावेज बैंकिंग एप्स, निजी डेटा होने के कारण इसकी वापसी उनके लिए केवल डिवाइस वापस मिलने जैसी बात नहीं, बल्कि जीवन की महत्वपूर्ण चीजें वापस मिलने जैसा है।

पुलिस की मेहनत और तकनीकी विश्लेषण से बनी सूची

डीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल और तकनीकी टीम की मदद से IMEI ट्रैकिंग, डाटा मिलान, लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए मुख्य लिस्ट तैयार की और फिर सत्यापन के बाद फोन उनके मालिकों को सौंपे। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों का विश्वास बढ़ाना और खोई वस्तुओं की रिकवरी प्रक्रिया को मजबूत बनाना है।

 इससे पहले भी 500 फोन लौटाए जा चुके हैं

थाना पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी 500 से अधिक मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए हैं। यह प्रयास लगातार जारी है ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और डिजिटल संपत्ति सुरक्षित लौटाई जा सके।

पुलिस के प्रति बढ़ा विश्वास

ऑपरेशन सहयोग पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाली पहल साबित हो रही है। नोएडा पुलिस के इस प्रयास से जहां लोगों की कीमती वस्तुएं वापस मिल रही हैं, वहीं डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *