कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे समेत प्रमुख मार्गों पर घटाई गई रफ्तार, 15 दिसंबर से लागू
गौतमबुद्ध नगर में कोहरे के कारण सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर गति सीमा घटाई गई है।
- Sajid Ali
- 13 Dec, 2025
नोएडा। शीत ऋतु में कोहरे और धुंध के कारण लगातार सड़क दुर्घटना का मामला सामने आ रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर ने जिले के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी है। यह आदेश 15 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2028 तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, नोएडा एलिवेटेड रोड और जनपद के आंतरिक मार्गों पर वाहन चालकों को निर्धारित नई गति सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।
नई अधिकतम गति सीमा इस प्रकार रहेगी
यमुना एक्सप्रेसवे
हल्के मोटरयान: 75 किमी प्रति घंटा
भारी मोटरयान: 60 किमी प्रति घंटा
नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
हल्के मोटरयान: 75 किमी प्रति घंटा
भारी मोटरयान: 50 किमी प्रति घंटा
नोएडा एलिवेटेड रोड
हल्के मोटरयान: 50 किमी प्रति घंटा
भारी मोटरयान: 40 किमी प्रति घंटा
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान धीमी और सुरक्षित गति से वाहन चलाएं। निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन करें और फॉग लाइट और इंडिकेटर का उपयोग करें। सुरक्षित दूरी और नियमों का सख्ती से नियमों को पालन करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारिओं को दिये गये हैं। नियमों के उल्लंघन पर चालान और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







