यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में 7 बसें व 2 कारें टकराईं, 13 की मौत, दर्जनों घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा लेन में घने कोहरे के बीच बड़ा हादसा हुआ। 7 बसों व 2 कारों में आग लगने से 13 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल।
- Omprakash Singh
- 16 Dec, 2025
ग्रेटर नोएडा/मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही लेन पर घने कोहरे और अत्यंत कम दृश्यता के बीच तेज रफ्तार वाहनों की आपसी टक्कर में 7 बसें और 2 कारें आग की चपेट में आ गईं। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि दो दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में गांव खड़ेहरा के पास माइलस्टोन संख्या 125 पर हुआ।
आग लगने से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक/वाहनों की गति अचानक कम हुई और पीछे से आ रहे वाहन समय रहते ब्रेक नहीं लगा सके। टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। कई यात्री बसों के भीतर फंस गए, कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। आग और धुएं से स्थिति और भयावह हो गई। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
राहत एवं बचाव कार्य
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे में 13 यात्रियों की जलकर मृत्यु हुई है। 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आगरा-नोएडा लेन पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, बाद में क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन हटाए गए डीएम सीपी सिंह स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी की।
मृतकों की पहचान (अब तक)
अजिलेंद्र प्रताप यादव, पुत्र वंशीधर
निवासी: मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज
रामपाल, पुत्र पहोड़ीराम
निवासी: आजमगढ़
(अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है)
घायलों की सूची
घायलों में कानपुर, ग्रेटर नोएडा, औरैया, फतेहपुर, बाराबंकी, लखनऊ, गोरखपुर, बहराइच, अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के यात्री शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।
1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर
2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त
3. डॉ पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा
4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया
6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर
7. मो0 सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी उपरोक्त
8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर
9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर
10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी
11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी उपरोक्त
12. शशी सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर
13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी उपरोक्त
14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर
15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी उपरोक्त
16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर
17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा
18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी उपरोक्त
19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ
20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर
21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर
22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ
23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर
24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर निवासी
26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर
27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
डीएम सीपी सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं। फॉग लाइट व इंडिकेटर का प्रयोग करें और आगे-पीछे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







