दो बदमाशों की तोड़ी Greator Noida पुलिस ने 'कमर', दर्ज हैं इतने मुकदमे
ग्रेटर नोएडा पुलिस की खुलेआम फायरिंग करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। वहीं पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए हैं।
- Amit Mishra
- 06 Feb, 2025
ग्रेटर नोएडा पुलिस की खुलेआम फायरिंग करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। वहीं पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए हैं। जबकि एक बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, जहां पर इलाज जारी है।
2 घायल और 1 अभियुक्त कॉम्बिंग के दौरान अरेस्ट
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मु0अ0सं0 21/25 धारा 115(2)/351(2)/125/3(3)/109/117(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जेल के पास सर्विस रोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। तभी काले रंग की कार सवार अभियुक्तों को पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया, तो कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 2 अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों की पहचान प्रिंस व अभिषेक के रूप में हुई है। वहीं 1 अभियुक्त सौरभ को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
बदमाशों के पास से बरामद हुआ ये सामान
अभियुक्त प्रिंस की तलाशी में एक पिस्टल मय दो खोखा व चार जिन्दा कारतूस और अभियुक्त अभिषेक से एक अवैध तमन्चा मय एक खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस व एक गाड़ी स्विफ्ट न0 यूपी 13 सीडी 6710 बरामद हुई है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। जहां बदमाशों का इलाज जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस है एक शार्पशूटर
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस एक शार्पशूटर है, जो पैसे लेकर किसी की भी हत्या करने जैसे जघन्य अपराध करता है। पकड़े गए बदमाश 4 फरवरी को फैक्ट्री एरिया हनुमान मन्दिर के पास चौकी जेल क्षेत्र थाना ईकोटेक-1 में वादी को जान से मारने की नियत से फायरिंग की घटना में शामिल थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







