नोएडा में जुटे देशभर के निर्यातक, HHEWA बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

top-news
हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (HHEWA) की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 13 जून 2026 को नोएडा के सेक्टर-32 स्थित वेव सिटी सेंटर के बीकानेरवाला में आयोजित हुई।

हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (HHEWA) की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 13 जून 2026 को नोएडा स्थित सेक्टर-32, वेव सिटी सेंटर के बीकानेरवाला (प्रथम तल) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. पी. शर्मा जी द्वारा की गई, जिसमें कार्य समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक के दौरान एसोसिएशन की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही पिछले तीन महीनों में एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं विभिन्न प्रतिनिधित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में उन पदाधिकारियों एवं सदस्यों के दायित्वों की समीक्षा की गई जो अपने सौंपे गए कार्यों का नियमित रूप से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य संगठनों के साथ सहयोग, उद्योग हितों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए संयुक्त प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा निर्यात संबंधी कार्यक्रमों में एसोसिएशन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। विभिन्न निर्यात संगठनों के साथ सहयोग एवं गठबंधन को मजबूत करने के विषय पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक में पूर्व में स्वीकृत वित्तीय अंशदान के संबंध में लंबित योगदानों की समीक्षा की गई तथा सदस्यों से समयबद्ध सहयोग का आग्रह किया गया। अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस बैठक में शामिल हुए लोग - 
Anil aggarwal ji- Vice president 
Pradeep Chaubey- President Noida
Manish gupta ji, Pawan okha ji, Sunil gupta ji, Om ji pathak ji, nitin jain ji, narendra ji etc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *