नोएडा-एनसीआर

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा में महिला सशक्तिकरण रैली, हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

नोएडा में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। सेक्टर-51 के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरू हुए पैदल मार्च में करीब 500 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

top-news

गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, शैलेंद्र कुमार सिंह बने डीसीपी लाइन

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी ग्रेटर नोएडा, डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह को डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शैलेंद्र कुमार सिंह को डीसीपी लाइन और सैयद अली अब्बास को डीसीपी यातायात बनाया गया है।

top-news

नोएडा के कई स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल, पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से कराई जांच

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के कुछ स्कूलों को 12 अक्टूबर 2026 को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड ने जांच की। अब तक कोई प्रतिकूल बात सामने नहीं आई है। साइबर टीम ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है।

top-news

नोएडा के सेक्टर-95 अंडरपास में पानी में डूबी कार, 4 बच्चों समेत 7 लोग थे सवार, सभी को सुरक्षित निकाला गया

नोएडा के सेक्टर-95 अंडरपास में तेज बारिश के बाद पानी भरने से बुलंदशहर से आए परिवार की कार डूब गई। कार में चार बच्चों समेत सात लोग सवार थे। चालक ने शीशा तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से सभी सुरक्षित निकाले गए।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दीवार के पास कूड़ा फेंककर जा रहा था युवक, CCTV से हुआ अनाउंसमेंट तो वापस उठाकर घर ले गया कचरा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में सीसीटीवी कैमरे से पब्लिक अनाउंसमेंट कर कूड़ा फेंकने वाले युवक को चेतावनी दी गई। चालान की बात सुनकर युवक ने कचरा उठाकर घर पहुंचा दिया। घटना का वीडियो वायरल है। RWA खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रख रही है।

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के बाद बसों की सुरक्षा पर सख्ती, तीन दिन के अभियान में 47 बसें सीज और 76 के चालान

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा में परिवहन विभाग ने ऑपरेशन कवच चलाया। 9 से 11 अक्टूबर तक 47 बसें सीज और 76 के चालान किए गए। सीज बसों का AIS-119 मानकों के तहत निरीक्षण होगा।

top-news

नोएडा के डूब क्षेत्र में जल्द मिल सकती है बिजली-पानी की सुविधा, किसान नेता सुखबीर खलीफा ने विभाग को दिलाया वादे का ध्यान

नोएडा के डूब क्षेत्र में किसान नेता सुखबीर खलीफा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बिजली-पानी की मांग पर लंबे धरने के बाद लिखित आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन स्थगित हुआ था। अब बिजली विभाग सर्वे कर बजट शासन को भेजेगा, जिससे लोगों को जल्द सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

top-news

गणेश वंदना से शुरू हुई नोएडा की रामलीला, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह समेत कई अतिथि पहुंचे

नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति के साथ हुआ। समारोह में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। समिति ने लोगों से आगामी कार्यक्रमों में परिवार सहित आने की अपील की।

top-news

जिम्स अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले पर भड़के जूनियर डॉक्टर, कार्रवाई की मांग को लेकर की नारेबाजी

ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोप है कि शुक्रवार को विवाद के बाद स्टाफ नर्स ने बाहर से लड़के बुलवाकर डॉक्टर राहुल से मारपीट कराई। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचे एसीपी का घेराव भी किया।

top-news

नोएडा के भंगेल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, आसपास की दुकानों को कराया गया खाली, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र स्थित भंगेल गांव की मार्केट में एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। एहतियातन आसपास की दुकानें खाली कराई गई हैं।

top-news

नोएडा के सौहरखा गांव में प्राधिकरण के खिलाफ भड़के ग्रामीण, जल-सीवर कनेक्शन समेत समस्याओं के समाधान की मांग

नोएडा के सौहरखा गांव में भारतीय किसान संगठन की पंचायत में ग्रामीणों ने जल-सीवर कनेक्शन, जलभराव, गली नंबर और बालिका इंटर कॉलेज की मांग उठाई। किसानों की पुश्तैनी आबादियों के मामलों पर भी सुनवाई की मांग हुई। संगठन ने समस्याएं दूर नहीं होने पर प्राधिकरण घेराव की चेतावनी दी।

top-news

ग्रेटर नोएडा में खाली प्लॉट पर कचरा डालना पड़ा भारी, डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना, सोसाइटी पर भी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एम्स गोल्ड होम सोसाइटी पर 40,400 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। प्राधिकरण ने कचरे का उचित प्रबंधन करने की अपील की।

top-news

शारदीय नवरात्रि से पहले ग्रेटर नोएडा में मसाला फैक्ट्री पर छापा, 13 नमूने जांच के लिए भेजे, 3759 किलो सामग्री सीज

ग्रेटर नोएडा के इटहेरा स्थित धर्मेश इंडस्ट्रीज मसाला इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर 13 नमूने जांच के लिए लिए। करीब 3759 किलोग्राम सामग्री सीज की गई। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई जारी है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चेन लूट की वारदात, सुनसान जगह देखकर युवती को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी-2 के पास शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने साधना की सोने की चेन लूट ली। आरोप है कि सुनसान जगह देखकर बदमाशों ने झपट्टा मारा और फरार हो गए। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

top-news

नोएडा में जिम के बाहर खड़ी कार लेकर फरार हुए चोर, सुबह पहुंचने पर पता चला, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में जिम के सामने खड़ी कंपनी मैनेजर हेमंत कुमार की कार चोरी हो गई। उन्होंने 29 सितंबर की रात कार खड़ी की थी, जबकि 30 सितंबर की सुबह गाड़ी गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

top-news

CJP के प्रदर्शन से पहले नोएडा में अलर्ट, किसान नेता सुखबीर खलीफा हाउस अरेस्ट, आवास पर भारी पुलिस बल तैनात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के धरना-प्रदर्शन से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट है। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा को सेक्टर-70 स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी है। उन्होंने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक आंदोलन बताते हुए समर्थन दिया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा में माता रानी के जयकारों से गूंजा GT रोड, झंडेवालान मंदिर से ज्योति लेकर पहुंचे भक्त

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर जीटी रोड पर दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से पैदल ज्योति लेकर आ रहे भक्तों का जत्था दिखाई दिया। श्रद्धालु माता रानी के भजनों और डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान बादलपुर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालती रही।

top-news

दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर RCC बैरिकेड्स लगाए गए, भारी पुलिस बल तैनात, संदिग्ध लोगों पर नजर

नोएडा-दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाते हुए नोएडा पुलिस, दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं। संदिग्ध वाहनों की जांच और लोगों से पूछताछ जारी है। आरसीसी बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रात 9 बजे से बॉर्डर सील होगा।

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला नया नाम, अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

top-news

बंद घरों और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, नोएडा में 4 गिरफ्तार, सब्बल और हथियार बरामद

नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने बंद मकानों और दुकानों में चोरी करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान, गैस सिलेंडर, चेक बुक, सीसीटीवी कैमरा, लोहे की सब्बल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags