22, 000 AIR पर कौन सा IIIT मिल सकता है? जानें जोसा काउंसलिंग में ब्रांच और कॉलेज के बेस्ट ऑप्शन

top-news
22,000 AIR पर JoSAA काउंसलिंग में छात्रों को IIIT पुणे, नागपुर, कोटा, कल्याणी और रांची जैसे संस्थानों में ECE, CSE, AI और Data Science जैसी ब्रांच मिलने की संभावना रहती है। टॉप IIITs में एडमिशन मुश्किल है लेकिन अन्य विकल्प मजबूत हैं।

JoSAA काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और लाखों छात्र अपने लिए बेहतर कॉलेज और ब्रांच पाने की कोशिश में जुटे हैं। खासकर जिन कैंडिडेट्स की ऑल इंडिया रैंक (AIR) करीब 22,000 है, उनके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस रैंक पर कौन सा IIIT और कौन सी ब्रांच मिल सकती है। इस रैंक पर छात्रों के पासईसीई, आईटी, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी ब्रांचों में कई अच्छे विकल्प मौजूद रहते हैं।


22,000 रैंक पर इन IIITs में मिल सकता है मौका

22,000 रैंक के आसपास छात्रों को कई अच्छे IIITs में एडमिशन मिलने की संभावना रहती है। इनमें IIIT पुणे, IIIT नागपुर, IIIT कोटा, IIIT कल्याणी, IIIT रांची, IIIT कोट्टायम जैसे संस्थान प्रमुख हैं। इन संस्थानों में खासकर कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और AI और डेटा साइंस जैसी ब्रांचों की मांग काफी ज्यादा रहती है। IIIT पुणे में CS की सीटों की संख्या अधिक है और यहां प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी मजबूत माना जाता है, जहां औसत पैकेज 17 लाख रुपये से अधिक बताया जाता है।


ब्रांच वाइज सीट और कॉलेज विकल्प

IIIT कोटा में ईसीई और एआई और डेटा इंजीनियरिंग जैसे कोर्स 22,000 रैंक के छात्रों के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं। वहीं IIIT कल्याणी और IIIT रांची में भी CSE और ECE ब्रांच के लिए अच्छी संभावनाएं बनती हैं। IIIT कल्याणी में सीएसई, साइबर सुरक्षा और एआई एवं डेटा साइंस जैसी ब्रांचों में कुल 237 सीटें उपलब्ध हैं। इसी तरह IIIT रांची में CSE और ECE दोनों ब्रांचों में एडमिशन का मौका मिलता है। IIIT कोट्टायम में भी Data Science और ECE जैसी एडवांस ब्रांचों में अवसर मिल सकता है।


टॉप IIITs में एडमिशन कितना मुश्किल?

अगर कैंडिडेट जनरल कैटेगरी से हैं तो 22,000 रैंक पर IIIT हैदराबाद, IIIT इलाहाबाद और IIIT बेंगलुरु जैसे टॉप संस्थानों में CSE या IT ब्रांच मिलना काफी मुश्किल माना जाता है। हालांकि OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी के छात्रों को कटऑफ में छूट मिलने के कारण बेहतर कॉलेज और ब्रांच पाने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए काउंसलिंग में कैटेगरी के अनुसार विकल्पों का सही चयन बेहद जरूरी है।


CSAB काउंसलिंग भी है अहम मौका

अगर JoSAA काउंसलिंग के शुरुआती राउंड में मनचाहा कॉलेज या ब्रांच नहीं मिलता है, तो छात्रों को CSAB काउंसलिंग में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। कई बार आखिरी राउंड में खाली सीटों पर बेहतर संस्थान और ब्रांच में एडमिशन का मौका मिल जाता है, जिससे छात्रों का सपना पूरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *