SPMCIL Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
- Shiv Kumar
- 26 Jul, 2026
सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान SPMCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के तहत आईटी, मानव संसाधन, वित्त, मैटेरियल मैनेजमेंट, सुरक्षा और राजभाषा समेत कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
इन पदों के लिए मांगी गई है योग्यता
डिप्टी मैनेजर (आईटी-एप्लीकेशन डेवलपर) पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ B.E./B.Tech तथा तीन वर्ष का संबंधित अनुभव आवश्यक है। असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) के लिए HR में MBA, MSW, PM & IR या दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा मांगा गया है। असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस एंड सेल्स) के लिए B.Com के साथ CA या ICWA की योग्यता निर्धारित है। वहीं, मैटेरियल मैनेजमेंट, आईटी, ऑफिसियल लैंग्वेज (OL) और सुरक्षा से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री, पीजी योग्यता और अनुभव अनिवार्य रखा गया है।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों (पूर्व सैनिकों सहित) को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये सूचना शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका वेटेज 75 प्रतिशत होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसका वेटेज 25 प्रतिशत रहेगा। अंतिम मेरिट सूची दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले SPMCIL की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद भर्ती विज्ञापन में दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर प्राप्त यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंतिम सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






