डसाना टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी और बदसलूकी, भाकियू क्रांति ने जताया रोष और दिया अल्टीमेटम

top-news
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के कार्यकर्ताओं ने निकला ट्रैक्टर मार्च

Ghaziabad: भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने ईस्टर्न पेरिफेरल टोल डसना पर धरना दिया एवं पंचायत की। जिसकी अध्यक्षता रतिराम प्रधान और पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष संचालन चंदन यादव ने किया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि हमने ट्रैक्टर मार्च निकालकर टोल प्रशासन एवं प्रशासन को खामियां गिनवाई  हैं और अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  (NHAI) को ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स में छूट दी जाए
प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, बदसलूकी, अधूरी सुविधाएं, खराब सड़कें और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की कमी से आमजन को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अपने ही गांव से खेतों में जाने या अनाज मंडी तक पहुंचने के लिए टोल टैक्स चुकाने को मजबूर हैं। लंबे समय से स्थानीय पास और छूट की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। इसके साथ ही मांग की किसी भी आर्मी जवान के साथ टोल पर बदसलूकी न की जाए और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाए। साथ ही सर्विस रोड और अंडरपास बनाए जाएं, अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरे किए जाएं, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाए और स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स में छूट दी जाए।
10 दिन का दिया मोहलत
इसके अलावा ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम और आपातकालीन सुविधाएं भी शीघ्र शुरू करने की मांग रखी गई। इस मौके पर मौजूद टोल मैनेजर ने किसानों के समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लिया और तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन क्रांति का विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। किसानों ने 10 दिनों के भीतर सभी मांगों पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ये रहे पंचायत में मौजूद
पंचायत में एमपी यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , शिवदत अधना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विनोद यादव युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री, संदीप चौधरी राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य, लोकेश पहलवान प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव प्रदेशउपाध्यक्ष, ठाकुर राजन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, मुखिया सौरभ यादव प्रदेश महासचिव, गौरव कुमार प्रदेश सचिव, साहिल खान प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष विजय नगर गाजियाबाद, युवा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, मनोज गोस्वामी तहसील अध्यक्ष धौलाना, पंकज गिरी युवा तहसील अध्यक्ष, जोगिंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष,  जोगिंदर यादव जिला उपाध्यक्ष, श्याम पहलवान , केडी प्रधान, शाहिद खान नगर अध्यक्ष गाजियाबाद, मुमताज खान नगर प्रभारी गाजियाबाद, अजीत रावत, खोड़ा नगर अध्यक्ष रविंद्र यादव, सुंदर यादव, हरिंदर यादव, एवं बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *