https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

मेरठ कलेक्ट्रेट आगे किसानों ने बीन बजा कर किया अनोखा प्रदर्शन, जानिए क्यों?

top-news
मेरठ में किसानों का जिला मुख्यालय पर अनोखा प्रदर्शन -सपेरों के साथ धरने पर बैठे सैकड़ो किसान, सपेरों ने बजाई बीन
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Meerut:  मेरठ में बुधवार को जिला मुख्यालय उसे समय एक अलग ही माहौल में नजर आया। जब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े सैकड़ो किसन सपरो के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे। बीन लेकर किसानों का यह प्रदर्शन करने का अंदाज लोगों को खूब आकर्षित किया। किसानों का यह अनोखा तरीका उनके आक्रोश और व्यवस्था के खिलाफ प्रतीकात्मक संदेश देता दिखाई दिया।

सपेरों के साथ किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट 
बुधवार की सुबह कमिश्नरी चौराहे पर किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। ढोल बैनर और नारों के बीच अचानक जब सपेरे ने बिन बजनी शुरू की तो प्रदर्शन और भी ध्यान खींचने लगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन"बहारा" बनकर बैठा है। इसलिए उन्होंने बीन बजाकर अधिकारियों को जगाने का निर्णय लिया। किसानों का जत्था शांतिपूर्वक पैदल मार्च करता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा और वहां धरना शुरू कर दिया। इस दौरान भी सपेरे ने लगातार बीन बजाकर प्रदर्शन को जारी रखा।

अधिकारी सुन नहीं रहे
 किसानों ने कहा कि कई महीनो से अपनी शिकायतें लिखित और मौखिक रूप से अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है किसानों का आरोप है कि जिलाधिकारी से लेकर अन्य संबंधित विभागों तक किसी भी स्तर पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे किस प्रशासन की इस छुट्टी को लापरवाही और उदासीनता मानते हैं। जब तक धरातल पर समाधान नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

किसनों की यह है प्रमुख समस्याएं
किसानों ने बताया कि उनकी परेशानियां सिर्फ एक दो मुद्दों तक सीमित नहीं है। गन्ना ढुलाई भाड़ा बढ़ने के बावजूद किसानों को उचित भुगतान नहीं मिल रहा है। मशीनों की गड़बड़ी के कारण किसान हर दिन घाटा झेल रहे हैं। जिला स्तरीय कार्यालय में फाइल महीनो तक पेंडिंग रहती है। जिससे किसानों का काम रुकता है।किसानों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण खेती की लागत बढ़ती जा रही है। और उनकी आमदनी लगातार घट रही है।

किसान दिवस पर डीएम के  ना आने से फूटा गुस्सा 
 किसानों के गुस्से की एक बड़ी वजह किसान दिवस के कार्यक्रम में जिलाधिकारी का न पहुंचना भी है। किसानों का कहना है कि यह दिन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और प्रशासन की गैर हाजिरी किसानों के प्रति उपेक्षा का संकेत देती है। इस कार्यक्रम के बाद किसानों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया था कि वह जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे और आज की करवाई पूर्व घोषित कार्यक्रम का हिस्सा है।जिसे किसान एकता के साथ आगे बढ़ा रहे है।

अपनी हक की लड़ाई छोड़ने वाले नहीं 
 जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी का कहना है कि किसान  महीनो  से अपनी समस्याएं बता रहे हैं लेकिन समाधान अभी तक नहीं मिला गन्ना ढुलाई  और जिला स्तर की परेशानियां ने किसानों को तोड़ दिया है आज हजारों किसान एकजुट होकर जिला मुख्यालय का घेराव  कर रहे हैं।जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाएगी आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा हम शांतिपूर्वक है लेकिन अपनी हक की लड़ाई छोड़ने वाले नहीं है,

 कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दील
 किसनों के प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था कई थानों की फोर्स लगाई गई थी जिससे कि किसी प्रकार से अव्यवस्था ना बिगड़े इस दौरान मौके पर खुद आला अधिकारी मौजूद थे और लगातार अधिकारियों द्वारा किसानों को मनाने की कोशिश की जा रही थी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *