गाजियाबाद अग्निकांड के बाद GDA का बड़ा एक्शन, 206 भवनों में मिली खामियां, 56 पर कार्रवाई शुरू
- Shiv Kumar
- 24 Jun, 2026
सोसाइटी और संस्थानों में फायर सिस्टम की गहन जांच
जीडीए की अलग-अलग टीमों द्वारा शहरभर में फायर एनओसी, फायर अलार्म, हाइड्रेंट सिस्टम, स्प्रिंकलर और आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया, जिसके बाद संबंधित भवनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था अधूरी या निष्क्रिय मिलेगी, वहां तुरंत कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी सोसाइटी में फायर सेफ्टी सिस्टम को दुरुस्त रखें और नियमित जांच कराएं।
सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी जोर
प्राधिकरण ने जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अग्निशमन विभाग को आधुनिक उपकरणों और संसाधनों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी दी है। जीडीए का कहना है कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। साथ ही भवन मालिकों और संस्थानों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि फायर ड्राइव-वे और इमरजेंसी एग्जिट हमेशा अवरोध मुक्त रखें और समय-समय पर मॉक ड्रिल कराना अनिवार्य करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






