दिल्ली में काम करने गया अमरोहा का युवक अचानक लापता, मौजपुर इलाके से गायब, तलाश में जुटी पुलिस
- Shiv Kumar
- 24 Jul, 2026
राजधानी दिल्ली के मौजपुर इलाके से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक लापता होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने दिल्ली पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवक का सुराग लगाया जा सके।
गोंडा चौक से हुआ लापता
जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान आसिफ के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के पपसरा खादर गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह मौजपुर स्थित गोंडा चौक के पास बाजार घूमने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और युवक की तलाश में जुटी है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
परिजनों की लोगों से अपील
युवक के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आसिफ के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या उसके परिवार को सूचित करें। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






