रणबीर सिंह ने ठुकरा दी थी शाहिद कपूर को कमबैक कराने वाली फिल्म, डार्क फिल्म बताकर कर दिया था मना, डायरेक्टर ने खोला राज!
- Shiv Kumar
- 03 Jan, 2026
नोएडा। फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक्टर रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्ममेकर ने बताया कि सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ के लिए वह सबसे पहले रणवीर सिंह के पास गए थे, लेकिन रणवीर ने इसे बेहद डार्क फिल्म बताते हुए करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह फिल्म शाहिद कपूर को ऑफर की गई, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उस समय रणवीर इस तरह की फिल्म करने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उन्हें दूसरा विकल्प तलाशना पड़ा।
रणवीर के इनकार के बाद शाहिद पर जताया भरोसा
संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि शाहिद कपूर को कास्ट करने से पहले उनकी टीम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को लेकर असमंजस में थी। शाहिद की कोई भी सोलो फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई थी और अधिकतम कमाई करीब 65 करोड़ रुपये रही थी। इसके बावजूद संदीप ने शाहिद की अभिनय क्षमता पर भरोसा किया। उनका मानना था कि शाहिद इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर सकते हैं, जो आगे चलकर सही साबित हुआ।
मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद ब्लॉकबस्टर बनी फिल्म
‘कबीर सिंह’ तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक थी। रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी को खूब सराहा गया। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 380 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ ने 900 करोड़ से ज्यादा कमाकर उन्हें सुपरहिट डायरेक्टर बना दिया। अब उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






