श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग करेंगी शादी? सोशल मीडिया पोस्ट पर एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत ने रिएक्ट कर बता दी सच्चाई!
- Shiv Kumar
- 14 Jan, 2026
39 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लंबे समय से श्रद्धा का नाम रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है और अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया जा रहा है कि शादी के लिए उदयपुर को संभावित लोकेशन के तौर पर चुना जा सकता है। हालांकि, अभी तक श्रद्धा कपूर या उनके परिवार की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
सोशल मीडिया पोस्ट से उड़ी अफवाहें
श्रद्धा कपूर की शादी की चर्चाओं को तब और हवा मिली, जब इंस्टाग्राम के एक पेज Adult Society ने इस बारे में पोस्ट शेयर किया। पोस्ट वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। हर कोई जानना चाहता था कि क्या वाकई श्रद्धा कपूर जल्द शादी करने वाली हैं। इसी वायरल पोस्ट पर श्रद्धा के भाई और अभिनेता सिद्धांत कपूर का कमेंट लोगों का ध्यान खींच ले गया। सिद्धांत ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ये तो मेरे लिए भी न्यूज है।” उनका यह कमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे शादी की अफवाहों पर करारा जवाब माना, जबकि कुछ फैंस इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते नजर आए।
फैंस ने भी जताई उम्मीद
सिद्धांत कपूर के कमेंट के बाद फैंस ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने लिखा कि अब श्रद्धा की शादी को लेकर बेवजह की अफवाहें बंद होनी चाहिए, वहीं कई फैंस ने उम्मीद जताई कि अगर श्रद्धा शादी करती हैं तो वह खुद इस खुशखबरी को साझा करेंगी। हाल ही में श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान एक फैन ने उनसे सीधा सवाल पूछ लिया, “आप शादी कब करेंगी?” इस पर श्रद्धा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं करूंगी, यू शादी करूंगी।” उनका यह क्यूट और मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे शादी का इशारा मानने लगे।
क्यूट जवाबों से जीतती रहीं दिल
श्रद्धा कपूर हमेशा से ही अपने क्यूट और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी छोटी-सी बात भी चर्चा का विषय बन जाती है। कुछ समय पहले उन्होंने राहुल मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें राहुल कैमरे से श्रद्धा के चेहरे पर जूम इन और जूम आउट करते नजर आए। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
फिलहाल श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस को अब भी उस दिन का इंतजार है, जब एक्ट्रेस खुद अपनी शादी की खबर की पुष्टि करेंगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






