एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा, दोनों तरफ से जमकर चली गोलियां

top-news
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग

Faridabad: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ में इशांत उर्फ ​​ईशू गांधी को गिरफ्तार कर लिया हैमुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर पिस्तौल से आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।


17 अगस्त को हुई थी धुआंधार फायरिंग

गौरतलब है कि 17 अगस्त को गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए थे। फायरिंग होते ही एल्विश के घर केयरटेकर का काम करने वाला अंदर भाग गया था। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी थी। हालांकि फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे।


तीन बाइक पर आए थे हमलावर

मास्टर राम अवतार ने बताया था कि तीन हमलवार बाइक पर आए थे। एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले उतर गया और दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। वहीं, बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई थी। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।


फाजिलपुरिया केस से जुड़ा कनेक्शन

दरअसल, एल्विश यादव भी हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के करीबी हैं। इसलिए इस फायरिंग को राहुल फाजिलपुरिया केस से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *