https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, 6 यात्रियों की मौत और 14 घायल, मुज़फ्फरनगर का परिवार चपेट में आया

top-news
जम्मू कश्मीर में बारिश ने मचाई तबाही
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भारी बारिश से तबाही मची है। इसी बीच वैष्णो देवी यात्रा के मार्ग पर बड़ा भूस्खलन हो गया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हैं। लैंडस्लाइड के कारण वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई हैकटरा के एसडीएम पीयूष डोटरा ने बताया कि भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. वहीं, घायलों का उपचार कटरा सीएचसी सहित नारायणा चिकित्सा केंद्र में हो रहा है।

मुज़फ्फरनगर के युवक की मौत, 4 घायल

इस हादसे में मुज़फ्फरनगर के 5 व्यक्ति भी घायल हो गए थे। इनमें से 22 वर्षीय कार्तिक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिंटू कश्यप, संगीता, उमंग व वैष्णवी गभीर रूप से घायल हैं। कोतवाली के रामलीला टिल्ले का रहने वाला पूरा परिवार वैष्णो देवी का दर्शन कर नीचे उतर रहा था, तभी लैंडस्लाइडिंग होने से चपेट में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार मुज़फ्फरनगर से 3 दिन पूर्व वैष्णोदेवी का दर्शन करने गया था। हादसे की सूचना पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मृतक के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से बात की। परिवार में एक की मौत व चार के घायल होने से कोहराम मच गया है।

अर्द्धकुंवारी के पास दोपहर तीन बजे हुआ भूस्खलन

बता दें कि अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भी भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर भूस्खलन हुआ। जिसकी वजह से हिमकोटि मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित कर दी गई थी। अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अगले आदेश तक इस रास्ते से भी यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। बारिश ने पूरे जम्मू कश्मीर की रफ्तार थाम दी है। सिर्फ जम्मू शहर में पिछले 20 घंटों में 250 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। जिसकी वजह से 18 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनें बीच में ही रद्द हुई हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *