अमेरिका में प्लेन और सेना का हेलीकॉप्टर रनवे पर टकराया, अब तक 60 शव बरामद, नदी में तलाश जारी

top-news
वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय को एक विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

अमेरिका में वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय को एक विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हादसे के बाद पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। अभी तक 18 शवों के बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। यात्री विमान से टकराए सैन्य हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी।

तलाश एवं बचाव कार्य जारी
वहीं, एजेंसियों के हेलीकॉप्टर लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के उड़ान भर रहे हैं। हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को नदी में उतारा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई भयावह दुर्घटना के बारे में पता चला है, जो बहुत दुखद है।

हेलीकॉप्टर और बोट से तलाश जारी
अमेरिकी गृह मंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। यह टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार रात लगभग नौ बजे हुईजब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया।  दुर्घटना के समय हवाई यातायात नियंत्रण टावर से प्राप्त ऑडियो में एक नियंत्रक को विमान के संदर्भ में हेलीकॉप्टर के पायलट से पूछते हुए सुना गया कि पीएटी25 क्या आपके पास सीआरजे दिख रहा है।

1982 में हुई दुर्घटना में 78 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि यह घटना 13 जनवरी, 1982 को ‘एयर फ्लोरिडा’ के विमान की दुर्घटना की याद दिलाती है। उस समय भी प्लेन पोटोमैक नदी में गिर गया था। उस हादसे में 78 लोग मारे गए थे। दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *