BREAKING: महाराष्ट्र में बहुत बड़ा हादसा, अजीत पवार का प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम समेत 5 की मौत
- Shiv Kumar
- 28 Jan, 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों और समाचार एजेंसियों के अनुसार, यह चार्टर्ड विमान लैंडिंग की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि पवार के साथ विमान में अन्य लोग भी सवार थे और इस हादसे में कुल मिलाकर 5 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय राहत और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य भर में राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर शोक की लहर है। पवार महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिक चेहरे थे, जिन्होंने वित्त और राजस्व समेत कई अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। उनकी अचानक मौत से राज्य की राजनीति में बड़ा खालीपन महसूस किया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






