सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क नर्सिंग छात्रा की दुपट्टे से गला घोंट कर किया हत्या का प्रयास

top-news
सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क नर्सिंग छात्रा की दुपट्टे से गला घोंट कर किया हत्या का प्रयास

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सिरफिरे प्रेमी ने मेडिकल छात्रा का गला उसी के दुपट्टे से घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। भीड़ में शामिल लोगों ने घटना का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया तो हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

दूसरे लड़के से बात करने पर हुआ आग बबूला
 जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक मेडिकल कालेज में जीएनएम की छात्रा है। बताते हैं कि गांव का ही निवासी एक युवक बीते चार साल से उससे प्यार करता है। बीते कुछ दिनों में उसने छात्रा को कई बार दूसरे युवकों से बात करते हुए देख लिया था। इसके चलते वह छात्रा से नाराज था। शनिवार शाम छात्रा स्कूटी से अपने गांव से गजरौला आ रही थी।

स्कूटी रुकवा कर गला घोंटने का किया प्रयास
आरोप है कि तभी रास्ते में उसे युवक खड़ा मिला। युवक ने उसकी स्कूटी रुकवाते हुए नीचे उतारकर बात करनी शुरू कर दी। इसी दौरान हुए तनातनी के बाद गुस्साए आरोपी ने छात्रा के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। इससे छात्रा बेहोश हो गई जबकि आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को आनन फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने बताया कि तहरीर विडिओ के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की तीन टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *