दुनिया में तहलका मचाने को तैयार ओपन एआई, नया GPT-5.5 साइबर AI मॉडल जल्द होगा लॉन्च, सैम अल्टमैन ने किया एलान

top-news
OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने GPT-5.6 Cyber एआई मॉडल लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह साइबर सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने पर फोकस करेगा। आइए पूरा अपडेट जान लेते हैं।

सैम ऑल्टमैन की कंपनी OpenAI ने एक बार फिर टेक दुनिया में हलचल मचा दी है। कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन ने नए GPT-5.6 Cyber एआई मॉडल को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह नया मॉडल मौजूदा GPT-5.4 Cyber को रिप्लेस करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसके फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे शुरुआत में लिमिटेड रिलीज के रूप में पेश किया जाएगा। इस नए मॉडल की सीधी टक्कर Anthropic के Claude Mythos से मानी जा रही है।


GPT-5.5 Cyber को लेकर भी बड़ा अपडेट

सैम अल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर GPT-5.5 Cyber मॉडल को भी टीज किया है। उन्होंने बताया कि यह मॉडल 5 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसके लिए एक खास इवेंट “GPT-5.5 पार्टी” आयोजित की जाएगी। कंपनी ने यूजर्स को इस इवेंट के लिए साइनअप करने का मौका भी दिया है। उम्मीद है कि इस दौरान नए मॉडल के फीचर्स और क्षमताओं की झलक दिखाई जाएगी, जिससे यूजर्स को इसकी ताकत का अंदाजा लग सके।


साइबर सिक्योरिटी पर रहेगा खास फोकस

हालांकि नए मॉडल्स के बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि ये साइबर सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने पर केंद्रित होंगे। सैम अल्टमैन के मुताबिक, कंपनी सरकार और पूरे इकोसिस्टम के साथ मिलकर सुरक्षित और विश्वसनीय एक्सेस सुनिश्चित करने पर काम कर रही है। इससे साफ है कि आने वाले समय में एआई का इस्तेमाल साइबर खतरों से निपटने में और ज्यादा अहम भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि GPT-5.4 Cyber मॉडल को भी खास तौर पर साइबर सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया था। यह मैलवेयर की पहचान, सिस्टम की कमजोरियों का विश्लेषण और सुरक्षा खामियों को समझने में सक्षम था। खास बात यह थी कि यह बिना सोर्स कोड के भी सॉफ्टवेयर की जांच कर सकता था, जिससे सुरक्षा जांच की प्रक्रिया और तेज और प्रभावी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *