AC पर कितने तरह की मिलती है वारंटी? क्या गैस लीक होने पर भी फ्री में होगा रिफिल?
- Shiv Kumar
- 30 Apr, 2026
गर्मियों की शुरुआत होते ही एयर कंडीशनर की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। अप्रैल से अक्टूबर तक चलने वाली गर्मी में एसी अब जरूरत बन चुका है। लेकिन नया एसी खरीदते समय सिर्फ कीमत और कूलिंग पर ध्यान देना काफी नहीं होता, बल्कि उसकी वारंटी और गैस (रिफ्रिजरेंट) से जुड़े नियम समझना भी बेहद जरूरी है, वरना बाद में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।
AC पर मिलने वाली मुख्य वारंटी
आमतौर पर एसी पर तीन तरह की वारंटी मिलती है। पहली होती है प्रोडक्ट वारंटी, जो ज्यादातर कंपनियां 1 साल के लिए देती हैं। इसमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट आने पर पार्ट्स फ्री में रिपेयर या रिप्लेस किए जाते हैं, लेकिन फिजिकल डैमेज इसमें शामिल नहीं होता। दूसरी वारंटी PCB यानी सर्किट बोर्ड पर मिलती है, जो आमतौर पर 1 से 5 साल तक की होती है। खासकर इन्वर्टर एसी में यह काफी महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें खराबी आने पर कंपनी इसे वारंटी के तहत ठीक करती है। तीसरी और सबसे लंबी वारंटी कंप्रेसर पर दी जाती है, जो लगभग 10 साल तक की होती है। कंप्रेसर एसी का सबसे अहम हिस्सा होता है, इसलिए इसकी वारंटी लंबी रखी जाती है।
क्या AC गैस पर भी मिलती है वारंटी?
कई लोगों को लगता है कि एसी की गैस पर कोई वारंटी नहीं होती, लेकिन ऐसा पूरी तरह सही नहीं है। ज्यादातर कंपनियां इंस्टॉलेशन के बाद 1 साल तक गैस लीक होने पर फ्री रिफिलिंग देती हैं, बशर्ते कोई फिजिकल डैमेज न हुआ हो। कुछ कंपनियां 5 साल तक की कंप्रिहेंसिव वारंटी भी देती हैं, जिसमें गैस लीक होने पर भी बिना अतिरिक्त चार्ज के रिचार्ज किया जाता है। इसलिए एसी खरीदते समय डीलर से गैस वारंटी की जानकारी जरूर लें। सही जानकारी न होने पर बाद में हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






