लुटेरी दुल्हन गैंग की ‘सरगना’ अलीगढ़ से गिरफ्तार, पढ़ें मामले की पूरी अपडेट

top-news
लुटेरी दुल्हन गैंग की ‘सरगना’ अलीगढ़ से गिरफ्तार, पढ़ें मामले की पूरी अपडेट

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग की मुख्य आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन के चार आरोपी साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन अपने साथियों के साथ मिलकर कुंवारे लोगों का चुनाव कर शादी करती थी। वहीं शादी के बाद विदाई के नाम पर जेवरात और पैसे लेकर गैंग फरार हो जाता था।

ये हैं लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्य
अभियुक्ता द्वारा लुटेरी दुल्हन गैंग के मुखिया प्रदीप पुत्र राजेन्द्र भारद्वाज नि0 ग्राम जरगवां थाना रामघाट बुलन्दशहर उम्र करीब 32 वर्ष व सदस्य, आमिर पुत्र अब्दुल हफीज नि0 मौ0 शाह जमाल थाना देहली गेट अलीगढ उम्र करीब 25 वर्ष, संतोष पुत्र गोपीचंद नि0-इन्द्रानगर थाना क्वारसी अलीगढ उम्र करीब 35 वर्ष व अभियुक्ता मालती पत्नी थानसिंह कोरी निवासी गली न0 10 इन्द्रानगर थाना देहलीगेट जिला अलीगढ उम्र करीब 50 वर्ष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। समाज के मध्य रहकर शादी के नाम पर बहला फुसलाकर ये गैंग लोगों की अपने गैंग की लड़की से शादी करा देते हैं।

शादी की इच्छा रखने वालों को फंसाता है गैंग
समाज के मध्य रहकर शादी के नाम पर बहला फुसलाकर अपने गैंग में मिलाकर ऐसे व्यक्तियों से सम्पर्क किया जाता है। जिन्हें शादी की इच्छा होती है पैसे से मोल भाव कर इनके द्वारा शादी तय की जाती है। इसके बाद अपने गैंग की लड़की या महिला से इच्छित व्यक्तियों की शादी करा दी जाती है और पैसा लिया जाता है। ये पैसा गैंग के सदस्यों एवं दुल्हन बनी लड़की में बांट दिया जाता है। फिर लड़की को विदा कराने के नाम दुल्हन को जेवर, गहना आदि के साथ वापस ले आते हैं या दुल्हन स्वंय मौका पाकर भाग आती है इसके बाद गैंग मुखिया प्रदीप पुत्र राजेन्द्र व अन्य सदस्य लड़की सहित गायब हो जाते है। इस गिरोह में मालती देवी दुल्हन की माता या मौसी बनकर अपना कार्य करती है। अभियुक्ता अनम व गैंग मुखिया प्रदीप पूर्व में जेल जा चुके है, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *