Baba Bageshwar ने महाकुम्भ मैनेजमेंट को लेकर साधा निशाना, उठा दिए सरकार पर ये सवाल!

top-news
बागेश्वर धाम छतरपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कैंसर अस्पताल बनवाने जा रहे हैं. वहीं इस अस्पताल के भूमि पूजन के पीएम नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचने वाले हैं.

बागेश्वर धाम छतरपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कैंसर अस्पताल बनवाने जा रहे हैं. वहीं इस अस्पताल के भूमि पूजन के पीएम नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचने वाले हैं. इसके अलावा 26 फरवरी को कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल पहुंच रही है. इन आयोजनों से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे सहज निमंत्रण को पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है. जिससे हमारा हृदय बहुत गदगद है और हमारे बहुत धन्य भाग हैं.

मंदिर के चढ़ावे से होगा मरीजों का इलाज- बाबा बागेश्वर 

हम लोगों को बताना चाहते हैं कि जो हनुमान जी ने काम किया कि “लाय सजीवन लखन जियाये, श्रीरघुबीर हरषि उर लाये” जैसे संजीवनी बूटी लाकर हनुमान जी ने पूरे विश्व को ये संदेश दिया कि पहले दवा के पास जाइए और फिर दरबार में आएं. इसलिए हमने दोनों को जोड़ दिया है. हम पूरे देश को ये संदेश देना चाहते है कि हम मंदिर में अस्पताल बना रहे हैं. मंदिर में आने वाले चढ़ावे से गरीबों का इलाज किया जाएगा. 

"यहां पर आंखों का सबसे अच्छा इलाज होगा"

हमारा बुंदेलखंड इलाका बहुत पिछड़ा हुआ है. यहां ट्राइबल ज्यादा हैं और ये बहुत ही साधारण लोगों का इलाका हैं. यहां माउथ कैंसर और माताओं में ब्रेस्ट कैंसर काफी पाया जाता है. ऐसे लोगों की संख्या धाम पर सबसे ज्यादा है. हम लोगों से पूछते है कि यहां पर क्यों आए तो वो कहते हैं कि आप भभूति बांटते हैं. कहते हैं हम बंबई नहीं जा सकते हैं. इस वजह से हमने तय किया की हम कथा करेंगे और जो भी चढ़ावा आएगा उससे लोगों की सेवा करेंगे, इलाज करेंगे. यहां रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा और आंखों का सबसे अच्छा इलाज होगा. इस देश में करोड़ों मंदिर बने हैं. हम उन लोगों के मुंह पर तमाचा मारना चाहते हैं कि इस देश में केवल मंदिर नहीं बनाए जाते बल्कि एक धाम ऐसा भी है, जहां पर मंदिर के साथ अस्पताल भी बनाए जाते हैं.

"हमारा निमंत्रण PM मोदी ने स्वीकार किया"

आज अगर पूरी दुनिया किसी को विश्व मित्र की भूमिका में देख रही है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख रही है. हमारी तो उन्हें यहां पर बुला पाने की भी क्षमता नहीं है. ना ही उन तक पहुंच पाने की. हमारे सहज निमंत्रण को पीएम ने स्वीकार किया है. जिससे हमारा हृदय बहुत गदगद हो गया है, बहुत धन्य भाग हैं हम. 100 बेड का अस्पताल होगा जो 2027 तक बन जाएगी . देश की बड़ी-बड़ी समिति भी देखेंगी.

"सेना के हवाले महाकुंभ सौंपना ज्यादा बेहतर होता"

कन्या विवाह कार्यक्रम को लेकर बागेश्वर बाबा ने कहा कि कुछ निराश्रित बहनें हैं. 251 में से 108 आदिवासी बहनें हैं. मंदिरों के दान से अगर हिंदुओं की ही बेटियों की शादी कर दी जाए तो सनातन मजबूत होगा. हम हर दूल्हे को घोड़े पर बैठायेंगे. वहीं उन्होंने महाकुंभ पर बोलते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा लापरवाही की गई है. अगर पूरा महाकुंभ सेना के हवाले सौंप दिया जाता तो ज्यादा बेहतर होता. महाकुंभ में अनुमान से ज्यादा भीड़ पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *