आस्था का व्यापार; महाकुंभ में स्नान करतीं महिलाओं का VIDEO बनाकर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए ये कौन हैं?
- Shiv Kumar
- 22 Feb, 2025
प्रयागराज महाकुंभ में एक तरफ जहां करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। वहीं, कुछ यूट्यूबर्स महाकुंभ में स्नान करने पहुंची महिलाओं के आस्था के साथ खिलावाड़ किया। गुजरात पुलिस ने महाकुंभ में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले प्रयागराज के यूट्यूबर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड किए थे। छानबीन में इनके पास से महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं।
प्रयागराज का यूट्यूबर गिरफ्तार
अहमदाबाद साइबर
अपराध पुलिस उपायुक्त लवीना सिन्हा ने बताया कि प्रयागराज निवासी चंद्र प्रकाश ने
कुछ महीने पहले 'सीपी मोंडा' नाम से एक यूट्यूब
चैनल शुरू किया था। जिस पर महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिला तीर्थयात्रियों के
वीडियो अपलोड किया था। चंद्र प्रकाश को बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार
किया गया था। इसके साथ महाराष्ट्र के लातूर और सांगली से प्रज्वल तेली और प्राज
पाटिल को भी गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने टेलीग्राम एप पर सब्सक्राइबर्स से
पैसे कमाने के उद्देश्य से राजकोट स्थित एक अस्पताल सहित महिला मरीजों के
आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था।
हैकरों से महिला मरीजों के वीडियो हासिल किए
लवीना सिन्हा ने बताया कि प्रज्वल और प्राज ने हैकरों से महिला मरीजों के वीडियो हासिल किए थे। जबकि चंद्र प्रकाश ने अन्य यूट्यूब चैनलों से वीडियो डाउनलोड किए थे। उन्होंने बताया कि प्रज्वल और प्राज एक दूसरे को जानते हैं और दोनों 12वीं पास कर लातूर में नीट की तैयारी कर रहे थे। पुलिस जांच में पाया गया कि प्रसारित वीडियो राजकोट स्थित पायल मैटरनिटी होम के सीसीटीवी फुटेज का हिस्सा है।
17 अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर
बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने भी जानकारी दी थी कि महाकुंभ में स्नान करने और कपड़ने बदलने के महिलाओं के वीडियो अपलोड करने और बेचने के मामले में कुंभ मेला पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है। यूपी पुलिस ने बताया कि ऐसे 17 अकाउंट्स के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






