नोएडा में होली पर टूटे रिकॉर्ड, इस बार 27 करोड़ रुपये की शराब-बीयर गटक गए लोग

top-news
पिछले साल होली से पहले तीन दिनों में शराब की बिक्री लगभग 23 करोड़ रुपये हुई थी।

Noida: होली के दिन नोएडा समेत पूरे प्रदेश में ड्राई डे रहा। ऐसे में शराब की दुकानें बंद होने से पहले तीन दिनों के दौरान नोएडा में शराब के शौकीनों ने 27 करोड़ की शराब गटक ली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शराब की बिक्री में 17% की वृद्धि इस साल हुई। छह लाख लीटर शराब और बीयर की थोक बिक्री 3.3 लाख लीटर रही। वहीं, देसी शराब 1.5 लाख और विदेशी ब्रांडों 1.2 लाख लीटर खपत हुई।


 17 फीसदी अधिक हुई बिक्री

होली से एक दिन पहले 13 मार्च को 11 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। इसी तरह भांग की बिक्री भी खूब हुई। एक शराब दुकान मालिक ने 1.8 लाख रुपये की बिक्री की सूचना दी है। पिछले साल इसी समय उनकी बिक्री 1.2 लाख रुपये थी। इस बार लोगों ने होली पर शराब की बोतलों का स्‍टॉक ज्‍यादा जमा किया। दुकानदार ने कहा कि त्योहारों के मौसम में हमेशा शराब की बिक्री ज्‍यादा होती है। पिछले साल होली से पहले तीन दिनों में शराब की बिक्री लगभग 23 करोड़ रुपये हुई थी। जबकि इस साल बिक्री में 17.4% की वृद्धि हुई है।

खत्‍म हो गया था स्‍टॉक

गौरतलब है कि होली पर मांग इतनी ज्‍यादा बढ़ गई कि कुछ दुकानों पर शराब की कमी हो गई थी। कुछ स्थानों पर केवल चुनिंदा ब्रांड उपलब्ध थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नई आबकारी नीति के तहत चल रहे परिवर्तन और नए वित्तीय वर्ष में लागू होने से स्टॉक में कमी का कारण बना। होली के जश्न के बाद शराब की बिक्री सामान्य स्तर पर लौटने की उम्मीद है जो प्रतिदिन लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये है।

नोएडा में अब हो जाएंगी 501 शराब की दुकानें

बता दें कि वर्तमान में नोएडा में शराब की 564 दुकानें हैं। 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होने के बाद बीयर और विदेशी शराब की दुकानों को मिश्रित दुकानों के रूप में विलय किया जा रहा है। इसके बाद दुकानों की संख्‍या घटकर 501 हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *