Noida में सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड कर रही थी महिला, तुंरत घर पहुंचकर पुलिस ने बचाई जान

top-news
महिला ने लाइव आकर अपनी सास, ससुर, देवर और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पारिवारिक फर्म, रिलेशन, प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

Noida: नोएडा में सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने जा रही महिला को पुलिस ने  अपनी सूझबूझ से बचा लिया। गौतमबुद्धनगर के फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित एक सोसायटी में महिला ने पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड का प्रयास किया। महिला ने लाइव आकर अपनी सास, ससुर, देवर और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पारिवारिक फर्म, रिलेशन, प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।  इसके बाद महिला ने नींद की गोलियां खा ली। वीडियो की जानकारी होने पर  पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला का महिला की लोकेशन निकाली और उसके घर पहुंच गई। 

दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस
DCP सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महिला के जहीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। महिला ने आपसी विवाद के बाद पति को कमरे से बाहर कर दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर से गेट बंद था। इसके बाद पुलिस टीम गेट की कुंडी तोड़कर अंदर अंदर गई। इस दौरान महिला कमरे के अंदर बेड पर अचेत अवश्था में मिली। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।  फिलहाल, महिला का स्वास्थ्य ठीक है। सुसाइड का प्रयास करने वाली महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुद्र कर दिया है। महिला के परिजनों ने पुलिस की सूझबूझ की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया है।  

पुलिस को सोशल मीडिया पर मिला था 4.36 मिनट का वीडियो
पुलिस को सोशल मीडिया पर 4 मिनट 36 सेकेंड का वीडियो मिला था। इस वीडियो में महिला काफी दुखी लग रही थी और बैकग्राउंड में सैड म्यूजिक बज रहा था। महिला इस वीडियो में परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए फांसी लगाने की बात कह रही थी। पुलिस ने वीडियो देखकर इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *