Noida की शराब दुकानों पर एक पर एक बोतल फ्री का निकाला गया ऑफर, ठेकों पर लगी लंबी कतारें, ये है ऑफर की वजह

top-news
नोएडा और आस-पास के शराब के शौकीनों के लिए एक बार फिर से दिल्ली वाला ऑफर आया है. जी हां वही ऑफर जो कभी दिल्ली में दिया जाता था.

नोएडा और आस-पास के शराब के शौकीनों के लिए एक बार फिर से दिल्ली वाला ऑफर आया है. जी हां वही ऑफर जो कभी दिल्ली में दिया जाता था. यानी कि एक बोलत पर एक बोतल फ्री. जिसके बाद से ही शराब की दुकानों पर एक पर एक शराब की बोतल फ्री मिलने की खबर फैलते ही दिनभर भीड़ लगी रही. इतना ही नहीं शराब के शौकीनों की पहले व जल्दी बोतल खरीदने को लेकर मारा मारी दिखाई दी. इस ऑफर का लोग जमकर लाभ उठा रहे हैं. कई शौकीनों ने तो एक पेटी पर एक पेटी मुफ्त तक का लाभ उठा लिया है.

एक पर एक फ्री ऑफर की ये है वजह

दरअसल इसकी वजह ये है कि 31 मार्च को यूपी में एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है. इसके मुताबिक ठेके वालों को अपना पूरा स्टॉक 31 मार्च रात 12 बजे तक हर हाल में खत्म करना होगा, नहीं तो बचा हुआ सारा माल सरकारी खाते में जमा करना पड़ेगा. इसलिए अपना स्टॉक खत्म करने के लिए ठेके वाले यह ऑफर लेकर आए हैं.


हर ठेके पर नहीं मिल रहा ऑफर

वहीं एक बोतल पर एक बोतल फ्री का ऑफर हर दुकान पर नहीं मिल रहा है. कुछ चुनिंदा ठेके वाले ही इसे दे रहे हैं. बता दें कि ये ऑफर देने का फैसला हर दुकानदार का अपना-अपना है. जो ठेके वाले अपना माल जल्दी खत्म करना चाहते हैं वो ऐसा कर रहे हैं.


ठेके पर भीड़ का वीडियो हुआ वायरल

ठेकों पर शराब के शौकीनों की भीड़ का मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है. वायरल हुए 19 सेकेंड के इस वीडियो में एक ठेके के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई दिखाई दे रही हैं. कोई एक, दो बोतल तो कोई पूरी पेटी खरीदने को लेकर आतुर नजर आ रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *