Noida में नाबालिग किशोर के कारनामे से पुलिस की लगी दौड़, परिजनों ने नाराज किशोर ने उठाया ऐसा कदम
नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.
- Rishabh Chhabra
- 16 Apr, 2025
नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. मगर पुलिस की बरामदगी के बाद जब पूरा मामला खुला तो ऐसा लग रहा है कि मानो किशोर ने अपनी बात मनवाने को परिजनों के साथ ऐसा किया. हालांकि बुधवार को पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है.
14 अप्रैल को लापता हुआ था किशोर
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को एक 16 वर्षीय किशोर अपने घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था. मगर ना तो वो कोचिंग पहुंचा और ना ही घर वापस लौटा. वहीं परेशान परिजनों ने CCTV फुटेज भी चेक किया. जिसमें किशोर सुबह घर से कोचिंग के लिए निकलता हुआ तो नजर आया, लेकिन उसके बाद ना तो वह कोचिंग पहुंचा और ना ही कोचिंग से वापस घर लौटा. काफी इंतजार करने के बाद भी जब बेटा घर ना लौटा तो परिजनों ने इस बात की थाने में शिकायत दर्ज कराई.
किशोर की तलाश को हुआ विशेष पुलिस टीम का गठन
वहीं पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इसके साथ ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन हुआ जिसे किशोर की तलाश की जिम्मेदारी सौंप दी गई. किशोर की खोज में पुलिस टीम ने सबसे पहले आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ कर आवश्यक जानकारियां जुटाई गई.
-
माता-पिता के फौज में ना भेजने से नाराज था किशोर
आखिरकार पुलिस के भरकस प्रयास रंग लाए और बुधवार को किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया. पूछताछ के दौरान किशोर ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है, लेकिन उसके माता-पिता उसे फौज में भेजने के लिए राजी नहीं थे. इसकी वजह ये है कि किशोर परिवार का इकलौता बेटा है. इसी बात से नाराज होकर किशोर घर छोड़कर चला गया था. फिलहाल पुलिस ने बालक को काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों के सौंप दिया है. वहीं पीड़ित परिजनों ने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






