Noida की सड़कों पर ई-रिक्शा की स्टंटबाजी, ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई कर ठोका जुर्माना, चालकों के होश आए ठिकाने

top-news
सोशल मीडिया में फेमस होने के चाहत में लोग कुछ भी कर गुजरते है. ऐसे में सोशल मीडिया पर 23 सेकंड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया में फेमस होने के चाहत में लोग कुछ भी कर गुजरते है. ऐसे में सोशल मीडिया पर 23 सेकंड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीन ई-रिक्शा पूरे रास्ते को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में जहां दो चालक अपने ई-रिक्शा को अतरंगी ढंग से चला रहे हैं और उनकी रफ्तार भी काफी तेज है. वहीं इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक और राहगीर भी मौजूद हैं, जिससे हादसे की आशंका बने रहने की संभावना है.

वीडियो को लेकर एक्स पर लोगों ने जताई नाराजगी 

दरअसल नोएडा के सदरपुर इलाके में इस वीडियो को इनके ही किसी साथी ने शूट किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने नाराजगी जताई और ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी है. 

तीनों ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ 30,500 रुपए का चालान

वहीं नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए तीनों ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ 30,500 रुपए का चालान काट दिया है. मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-रिक्शा को जब्त कर लिया जाएगा. इसके साथ ही ई रिक्शा चालकों की पहचान कर उन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा. नोएडा यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करें और इश तरह की खतरनाक हरकतों से बचें रहें. 


गौरतलब है कि स्टंटबाजी का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कार और बाइक से स्टंट के कई वीडियो सामने आते रहे हैं. जिनकी पहचान कर यातायात पुलिस उनके चालान और फिर उन्हें सीज करने के साथ-साथ चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करती है. ऐसे में नागरिकों के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी हो जाता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *