Noida में सब्जी लेने गए शख्स को अचानक पड़ा हार्ट अटैक, हो गई मौत, सुबह से हो रही थी ये समस्या, पढ़ें
नोएडा से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है. जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया. बताया जा रहा है कि यहां पर एक 40 वर्षीय शख्स को घर से निकलने के बाद मार्केट में अचानक हार्ट अटैक आ गया.
- Rishabh Chhabra
- 24 Apr, 2025
नोएडा से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है. जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया. बताया जा रहा है कि यहां पर एक 40 वर्षीय शख्स को घर से निकलने के बाद मार्केट में अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नीरज वर्मा के रूप में की गई है.
सब्जी लेने जाते समय पड़ा दिल का दौरा
दरअसल नीरज वर्मा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-75 के एम्स गोल्फ गार एवेन्यू प्लॉट दो सोसाइटी में रहते थे. बुधवार शाम करीब 6 बजे नीरज जैसे ही सोसाइटी के पास की सब्जी मंडी पहुंचे. तो उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया. जिसके बाद वे जमीन पर गिरकर तड़पने लगे. नीरज को इस तरह तड़पता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. मगर तब तक उनकी मौत हो गई. इसके बाद किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की मानें तो परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. उनके घरवाले देर शाम को ही लखनऊ से नोएडा के लिए निकल चुके थे. फिलहाल परिजनों के आने तक नीरज का शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया है
सब्जी खरीदते समय आया चक्कर और हुए बेहोश
सोसाइटी के एओए नवीन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले नीरज वर्मा सोसाइटी में पत्नी और 11 साल के बेटे के साथ रहते थे. वह लगभग सात साल से यहां पर रह रहे थे. आसपास के लोगों ने बताया कि नीरज दुकान पर सब्जी खरीद रहे थे. अचानक उन्हें चक्कर आने लगे और वह जमीन पर गिर पड़े. इस दौरान वह कुछ कह पाते उससे पहले ही नीरज बेहोश हो गए.
सुबह से थी गैस की समस्या से परेशान थे नीरज
एओए नवीन की मानें तो नीरज को कोई बीमारी नहीं थी. हालांकि बताया जा रहा है कि नीरज को सुबह से ही हल्की गैस की समस्या थी. थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बेहोश व्यक्ति को उसकी पत्नी को साथ लेकर कैलाश हॉस्पिटल एडमिट कराया गया, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






