Noida की एक सोसाइटी में फिर हुआ फ्लैट मालिक और गार्ड के बीच विवाद, गार्ड ने फ्लैट मालिक की जमकर की धुनाई, ये थी वजह

top-news
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की केंद्रीय विहार सोसाइटी में गुरुवार शाम को अचानक दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की केंद्रीय विहार सोसाइटी में गुरुवार शाम को अचानक दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया. इस विवाद की वजह बस इतनी थी कि एक फ्लैट मालिक की गाड़ी पर सोसाइटी का स्टीकर लगा हुआ नहीं था. जिसपर गार्ड ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई.

फ्लैट मालिक और गार्ड के बीच हो रही बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. इस दौरान वहां पर कई गार्ड्स जमा हो गए और सबने मिलकर फ्लैट मालिक पर हमला बोल दिया. इस घटना में फ्लैट मालिक बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं आसपास खड़े लोगों में से कोई भी बीच-बचाव के लिए तो आगे नहीं आया. बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. 

देखा जाए तो नोएडा में अक्सर सोसाइटियों में ऐसे वाकये देखने को मिल ही जाते हैं. मगर इन वारदातों पर कोई ठोस एक्शन नहीं लिया जाता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बिल्डरों ने सोसाइटियों में गार्डों की नहीं बल्कि गुंडों की भर्ती कर रखी हैं. जिन्हें ना तो किसी का खौफ है और ना ही कोई इनका कुछ बिगाड़ सकता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *