Noida में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन

top-news
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना कृत्य के बाद हर कोई आक्रोशित है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना कृत्य के बाद हर कोई आक्रोशित है. जहां व्यापारी बाजार बंद कर अपना विरोध जता रहे हैं तो वहीं नेता और विभिन्न संगठन इस मसले को लेकर कैंडल मार्च कर रहे हैं. 

इसी कड़ी में नोएडा में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जगह-जगह दिखा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सियाराम सनातनी महासभा संगठन ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर मार्च निकाला. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए . 


इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवादियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई. वहीं इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 12-22 क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *