चोर गिरोह का सरगना 'चूड़ी' साथियों के साथ गिरफ्तार, नोएडा के घरों को बना रहे थे निशाना
- Shiv Kumar
- 28 Apr, 2025
Noida: थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान, 13,440 रुपये, एक एलईडी, 1 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 03 अवैध चाकू बरामद हुआ है।
मोबाइल, घड़ी, चाकू और तमंचा बरामद
पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा सोमवार को लोकल इंटेलिजेंस एवं
गोपनीय सूचना के आधार पर घरो में चोरी करने वाले सोनू उर्फ चूडी
पुत्र प्रेम चन्द, राहुल कुमार
पुत्र तेजराम, शिवम पुत्र अरविन्द और घनश्याम पुत्र
राम दयाल को सेक्टर 42 ग्रीन बेल्ट के
पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही
आधार कार्ड, पेन कार्ड और चांदी के दो
जोड़ी बिछुए तथा गिलट व चाँदी के सिक्के, आईआईके कलेक्शन कम्पनी की 02 घडी, गल्विन डब्लू आर कम्पनी की एक घड़ी, इम्प्रियस क्वारटेज कम्पनी की एक घड़ी, बोट
कम्पनी की एक स्मार्ट वॉच, एक मोबाइल फोन
रेडमी, एक मोबाइल फोन रीयलमी,
एक मोबाईल फोन टैक्नो, एक मोबाइल फोन रीयल मी नार्जो, एक मोबाइल फोन इनफिनिक्स, वेगा कम्पनी का एक हेयर ड्रायर, हैण्ड कैमरा बरामद किया है।
चो इसके अलावा चोरी करने के उपकरण 7 प्लास, 3 पेचकस, 1 हथौडी, 1 बडा कटर, 1 तमन्चा मय 01
जिन्दा कारतूस व 03 अवैध चाकू बरामद
हुआ है।
मीडिया सेल के अनुसार, सोनू उर्फ चूडी (27)
मूलरूप से सीतामढी बिहार का रहने वाला है, जो ग्राम सदरपुर सेक्टर 45 थाना सेक्टर 39 नोएडा में रहता है। चूड़ी के खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, राहुल कुमार (26) बरेली का मूल निवासी है, चूड़ी के साथ रहता है। राहुल के
खिलाफ भी 11 केस दर्ज हैं। शिवम (23) भी सीतामढी बिहार का रहने वाला है, जो ममूरा में
रहता है। इसके खिलाफ भी 11 केस दर्ज हैं। जबकि घनश्याम (56) अलवर राजस्थान का मूल निवासी है,
जो सेक्टर 39 में रहता है, इसके खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






