गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों की धरपकड़, दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

top-news
Criminals arrested in

Noida/Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-20 ने अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  वहीं, ग्रेटर नोएडा की थाना दनकौर पुलिस ने मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेड मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से अवैध शस्त्र के साथ सोमवार को मो.रहीश पुत्र मौ. जुबेर को सेक्टर-16ए फिल्म सिटी एनटीपीसी गेट नं0-2 के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है।  आरोपी 23 वर्षीय रहीश  मूल रूप से बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है, जो वर्तमान में ग्राम बिशनपुरा में रहता है।

एक मई को युवक और उसके परिजनों को मारा था
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, एक मई को थाना दनकौर पर सूचना मिली थी कि शिकायतकर्ता अपने परिजनों के साथ खेत पर काम करने गया था. तभी खेत पर मौजूद लोगों ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गयी।  सूचना के आधार पर थाना दनकौर द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था।थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मारपीट मामले में आरोपी सुमित मावी पुत्र गजेन्द्र सिंह और कर्मवीर उर्फ करमू पुत्र जगदीश को आजमपुर गढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ग्राम नसीराबाद पूठी, थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *