नोएडा में अपराधियों पर शिकंजा; अवैध हथियार के साथ 'बिल्ली' तो 1.394 KG के साथ कल्लो गिरफ्तार

top-news
नोएडा समाचार

Noida: नोएडा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा गांजा तस्कर महिला को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।


 पहले भी कई बार जेल जा चुका है विक्की

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के अनुसार सोमवार की रात्रि को थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर विक्की उर्फ बिल्ली उर्फ मानिकचन्द्र को गिरफ्तार किया है। एफएनजी रोड कट, सेक्टर-140 नोएडा के पास से गिरफ्तार विक्की के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। आपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो अवैध हथियार रखने व चोरी करने का आदी है। पूर्व में भी चोरी व अवैध शस्त्र रखने के आरोप में कई बार थाना फेस-2 से जेल जा चुका है। विक्की उर्फ बिल्ली उर्फ मानिकचन्द्र मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है, जो वर्तमान में सेक्टर-93 नोएडा में रहता है।


महिला तस्कर गिरफ्तार

वहीं, थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग के आधार पर गांजा तस्कर कल्लो देवी (35) पत्नी सविन्द्र यादव को बहलोलपुर अंडरपास से एफएनजी गोल चक्कर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से 01 किलो 394 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।कल्लो देवी ग्राम हजरतपुर वाजिदपुर थाना सेक्टर-63 की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *