बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित चार आरोपी गिरफ्तार

top-news
20 विभिन्न मोबाइल, 4 चाकू, 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Noida: नोएडा के थाना फेज-3 पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कब्जे से 20 विभिन्न मोबाइल, 4 चाकू, 2 मोटरसाइकिल  बरामद किया है।

20 मोबाइल फोन बरामद 
एडीसीपी नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एम ब्लाक ममूरा सर्विस रोड के पास से आकाश पुत्र संजय, प्रशान्त उर्फ जोबलिन पुत्र सत्यपाल,  वंश पुत्र प्रमोद और अजय उर्फ सिनचौन पुत्र राजे सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से  20 एनड्रायड मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी, 4 अवैध चाकू, 2 मोटर साइकिल, बरामद हुये है। जिनमें से एक मोबाइल कंपनी नंथिग रंग सफेद जो थाना हाजा से पर दर्ज किया है। आर वन 5 यामाहा को दिल्ली कोंडली से चोरी किया है। 

महिलाओं के बनाते थे निशाना
एसीपी ने बताया कि आकाश कासगंज का मूलरूप से रहने वाला है और वर्तमान नियर होली चौक ममूरा सेक्टर 66, प्रशान्त उर्फ जोबलिन मूलरूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है, जो वर्तमान में गिझोड सैक्टर 53  में रहता है।  वंश नगीना जनपद बिजनौर व हाल पता ग्राम हरौला सैक्टर 5, अजय उर्फ सिनचौन ग्राम अलीवर्दीपुर पुस्ता मैन रोड का रहने वाला है। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों युवक शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो नोएडा व एनसीआर  के आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल फोन चोरी करते हैं। इसके बाद मोबाइल को बेंचकर पैसे आपस में बांट लेते हैं। ये गिरोह सबसे ज्यादा महिलाओं को निशाना बनाते थे। गिरोह के सरगना आकाश पर 12, प्रशांत 3, वंश पर 8 और अजय पर 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *