नोएडा में मुठभेड़; भागते समय बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

top-news
बदमाश ने पुलिस से अपने आप को घिरता देख अपने पास लिये अवैध असलहे से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया

Noida: नोएडा पुलिस की एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घायल बदमाश के कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन, चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। पकड़ा गया बदमाश नोएडा एनसीआर में लूट और चोरी की घटनाओं अंजाम को देता है। 

भागते समय गिरी बाइक तो पुलिस पर चलाई गोली
नोएडा कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार,  थाना फेस-1 पुलिस मंगलवार और बुद्धवार की मध्य रात्रि नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते गंदे नाले पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से 01 मोटर साइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो  वह बाइक मोड़कर सेक्टर 14के पीछे नाले की पटरी पर दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। तभी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके बाद बदमाश ने पुलिस से अपने आप को घिरता देख अपने पास लिये अवैध असलहे से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो बदमाश को लगी और वह घायल हो कर गिर पड़ा। बदमाश की पहचान सोनू उर्फ सत्ता (25) पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम दल्लूपुरा थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुयी।

एक मुकदमे में चल रहा था फरार
बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर ,01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, चोरी/लूट के 02 मोबाइल, व चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। जिसके संबंध में मु0अ0स0 182/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना फेस 2 पर दर्ज है। इसके अलावा गिरफ्तार बदमाश  थाना फेस-1 पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *