Noida: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह का डीएम ने किया सम्मान, अगामी प्रतियोगिताओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की
नोएडा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को सम्मानित किया गया.
- Rishabh Chhabra
- 24 May, 2025
नोएडा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने कैंप कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को 2 लाख 10 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया. बता दें कि सोनाली सिंह को हैदराबाद में आयोजित हुये राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया है.
वहीं इस दौरान जिलाधिकारी ने सोनाली सिंह को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अग्रिम प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उपक्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने भी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को सिंगापुर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
आपको बता दें कि बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी की खिलाड़ी सोनाली सिंह ने हैदराबाद में 8 से 15 मई तक आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ी सफलता प्राप्त की थी. बेंगलुरु की अमृता प्रथमेश के साथ सोनाली सिंह ने महिला युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. सोनाली असाधारण प्रतिभा की धनी खिलाड़ी है और उन्होंने बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वातावरण का भी लाभ उठाया है. वहीं फाइनल मैच में सोनाली व अमृता ने अपने से काफी मजबूत टक्कर देते हुए भीमैया व बरुणी परश्वा को 12-21, 22-20, 12-21 से हरा दिया था. बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 भारत के शीर्ष खिलाड़ी उतरे और उनके बीच सोनाली ने अपनी अलग ही चमक बिखोर कर शहर का नाम रौशन कर दिया.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






