नोएडा में ठक-ठक गैंग का वांटेड शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने 20 हजार इनाम घोषित किया था

top-news
noida

Noida: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर ठक-ठक गैंग के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट में 20 हजार इनामी फरार चल रहे आसिम उर्फ हाशिम उर्फ लड्डन पुत्र यामीन को मेट्रो स्टेशन नोएडा सेक्टर-59 के पास से पुलिस ने दबोचा।

सिग्नल पर कार चालक को रोक कर बनाते थे निशाना
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल  के अनुसार, ठक-ठक गैंग द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ट्रेफिक सिग्नल की रेड-लाइट होने पर जब गाड़ियां रुक जाती है तो मौके का फायदा उठाकर गैंग का एक सदस्य गाड़ी का शीशा खटखटाता था। जिससे गाड़ी चालक अपनी गाड़ी का शीशे को नीचे उतारता था। कार ड्राइवर को पीछे रोड पर एक्सीडेंट करने का बहाना बताकर अपनी बातो में उलझाकर रखता था। तभी इस गैंग का अन्य सदस्य गाड़ी से मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चुरा लिया करते थे।

गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 10 केस दर्ज
ऐसी आपराधिक गतिविधियो अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-58 पर मुकदमा दर्ज किा गयाथा। जिसमें आसिम उर्फ हाशिम उर्फ लड्डन वांछित था। इसकी गिरफ्तारी के लिए 20,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसे पुलिस ने देर रात गिरप्तार करलिया है। आसिम उर्फ हाशिम उर्फ लड्डन मूलरूप से श्याम नगर थाना रेलवे रोड, मेरठ का रहने वाला है। आसिम के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग थानों में 5 और मेरठ के थानों में पांच केस दर्ज हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *