गंगनहर नहर में डूबा सूरजपुर का युवक, दोस्तों के साथ नहाने आया था
सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।
- Shiv Kumar
- 27 May, 2025
Ghaziabad: गर्मियों का मौसम शुरू होती ही नदी, नहर और तालाबों में डूबने का सिलसिला शुरू हो जाता है। हर साल पूरे देश में हजारों लोग नदी, नहर और तालाब में नहाते समय काल के गाल में समा जाते हैं। इसमें अधिकतर युवा और बच्चे होते हैं। कुछ ऐसा ही दर्दनाक हादसा गाजियाबाद में हो गया। नोएडा का रहने वाला गाजियाबाद की नहर में नहाते समय डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।
तीन दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था
जानकारी के मुताबिक, मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल झाल में सोमवार शाम करीब 5 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर निवासी 25 वर्षीय अरशद पुत्र अली हसन की नहर में डूब गया। अरशद अपने तीन दोस्तों के साथ नाहल झाल नहर में नहाने के लिए आया था। इसी दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में आकर वह डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। अरशद पेशे से सेल्समैन था और उसके पिता अली हसन पत्रकार हैं। परिवार में दो भाई और एक बड़ी बहन हैं। छोटा भाई 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।
एक दिन पहले दिल्ली का युवक डूब गया था
वहीं, दिल्ली के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी जतिन (27) पुत्र वीरपाल सिंह रविवार शाम अपने दोस्त राहुल व विवेक के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर में नहाने के लिए गया था। नहर में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। डूबता देखकर जतिन ने शोर मचाया। शोर सुन वहां पर मौजूद युवकों ने जतिन को बचाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






