Noida: सीईओ ने जल और विद्युत विभाग के कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, जन शिकायतों को लेकर जताया असंतोष, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
नोएडा में सोमवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया.
- Rishabh Chhabra
- 02 Jun, 2025
नोएडा में सोमवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. ये बैठक जल एवं विद्युत/यांत्रिक विभाग के कार्यों हेतु तैनात सभी वरिष्ठ प्रबंधक व अवर अभियंता (संविदा) के साथ की गई. इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्रतिदिन जन शिकायतों एवं प्राप्त फोन कॉल का संपूर्ण निस्तारण नही किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया और साथ ही शिकायतों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये.
सीईओ ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
नोएडा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थापित सेक्टरों एवं गांव में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायत का त्वरित निस्तारण प्रतिदिन किया जाना चाहिए। समस्याओं का तत्काल निराकारण नहीं होने की स्थिति में सम्बंधित अवर अभियंता एवं प्रबंधक के विरूध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
नोएडा क्षेत्र में अवैध निर्मित भवनों से प्राप्त सीवर संयोजन को शीद्य विच्छेदन किया जाये।
नोएडा क्षेत्र में की जा रही जल आपूर्ति गुण एवं मानक के अनुसार उपलब्ध कराई जाये।
विद्युत कार्यों हेतु सभी वरिष्ठ प्रबंधक व प्रबंधक नित्य प्रति अपने क्षेत्र में स्थापित सभी स्ट्रीट लाईट बिन्दुओं को कियाशील रखने हेतु भ्रमण करेंगे। भ्रमण के उपरांत प्राप्त बन्द स्ट्रीट लाईटों को अगले दिन क्रियाशील रखेंगें। इसकी पूर्ण जिम्मेवारी उनकी स्वयं की होगी।
स्ट्रीट लाईटों के अनुरक्षण हेतु पूर्व स्थापित नोएडा Noida Smart LED APP व हेल्पलाईन नम्बर 18001029574 को पूर्णतः क्रियाशील व प्रभावी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, अंडरपास और आंतरिक सड़कों पर लाईटों का सुचारू रूप से कार्य करना सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
किसी भी आगणन का गठन से पूर्व स्थल की माप के अनुसार ही सैद्धांतिक स्वीकृति हेतु अगणन प्रस्तुत किया जायेगा। वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा मापों का परीक्षण करने के दिशा निर्देश दिये गये। इसकी उनकी स्वंय की जिम्मेदारी होगी।
इसके साथ ही सीईओ ने कहा कि कार्यों में तैनात सभी वरिष्ठ प्रबंधक / प्रबंधक / अवर अभियंता जन सामान्य की फोन कॉल को आवश्य उठायेंगे एवं प्राप्त शिकायत का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






