Noida प्राधिकरण स्ट्रीट मार्केट का ट्रेंड शुरू करने को लाया तीन परियोजनाएं, दो स्ट्रीट मार्केट इसी माह बनकर हो जाएंगे तैयार

top-news
नोएडा प्राधिकरण स्ट्रीट मार्केट का ट्रेंड शुरू करने के लिए तीन परियोजनाएं लेकर आया है.

नोएडा प्राधिकरण स्ट्रीट मार्केट का ट्रेंड शुरू करने के लिए तीन परियोजनाएं लेकर आया है. इन में सेक्टर-18 मार्केट में नो-कार लेन, सेक्टर-38 ए जीआईपी से बॉटनिकल गार्डेन के बीच वेंडर स्ट्रीट और सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास के पास नोएडा-6 परियोजनाएं शामिल की गई है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य ये हा कि इन बाजारों में लोग पैदल घूमकर खरीददारी कर सकें और साथ ही सुकून के साथ बैठ सकें. इन परियोजनाओं का काम अब पूरा होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसी महीने तीनों परियोजनाओं का निर्माण पूरा कराने का दावा किया जा रहा है. इंजीनियरों का कहना है कि निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने की हिदायत दे दी गई है.

सेक्टर-18 मार्केट में वाहनों के आवागमन से अलग लोग सुकून से पैदल चल सकें और कुछ देर बैठकर वक्त बिता सकें. इसके लिए प्राधिकरण यहां पर नो-कार लेन योजना लेकर आया है. पिछले 4 महीने से इस पर तेजी से काम किया जा रहा है. जी ब्लॉक मार्केट और तिकोना पार्क के बीच की सड़क को नो-कार लेन बनाया जा रहा है. 6.92 करोड़ की लागत से तैयार की गई इस परियोजना में सड़क पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोकने, पत्थर लगाने, बेंच बनाने, लाइटिंग, कलाकृतियां लगाने, 18 स्क्वायर की स्क्रीन लगाने समेत 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. एक बड़ी स्क्रीन और लगाए जाने का काम बाकी बचा हुआ है. जो कि 28 जून तक पूरा कर लिया जाएगा.

नोएडा प्राधिकरण जीआईपी मॉल और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच सबसे हाईटेक वेंडर मार्केट तैयार करवा रहा है. इस मार्केट में 18 क्योस्क बनवाए जाने हैं और खरीदारी करने आने वाले लोगों के लिए बैठने, खाने के लिए बेंच भी बनाई जानी हैं. प्राधिकरण के अनुसार तकरीबन 90 फीसदी काम पूर कर लिया गया है. प्राधिकरण ने बाकी बचा हुआ काम पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को 29 जून तक का समय दिया है.

सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास के पास प्राधिकरण छोटी सी स्ट्रीट मार्केट नोएडा-6 (छह दुकान) के नाम पर निर्माण करवा रहा है. 2.23 करोड़ की इस परियोजना में 6 क्योस्क बनाए जाएंगे. इनमें खाने-पीने की दुकानें होंगी. जो कि इंदौर के 56 मार्केट की तर्ज पर बनाया जा  रहा है. ये प्राधिकरण की एक छोटी परियोजना है लेकिन नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे और व्यस्ततम चौराहे पर होने की वजह से इसे और आकर्षक बनाया जा रहा है. मौके पर पत्थर लगाकर सतह बनाने का काम कर लिया गया है. क्योस्क के प्लेटफार्म बनकर तैयार हैं. प्राधिकरण के मुताबिक करीब 60 प्रतिशत निर्माण का काम पूरा हो गया है. कियोस्क दूसरी जगह पर बनवाए जा रहे हैं, जिनको यहां पर रखा जाएगा है. काम पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को 30 जून तक का समय दिया गया है.

नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम, सिविल विजय रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-38 ए वेंडर मार्केट, सेक्टर-18 नो-कार लेन, नोएडा-6 परियोजनाओं का काम इसी महीने पूरा करवाने का लक्ष्य तय किया गया है. तीनों परियोजनाओं की एजेंसियों को काम पूरा करने की तारीख दी जा चुकी है. समय पर काम पूरा न होने पर कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *