नोएडा में नाबालिग ने ट्रैक्टर चलाते हुए किया खतरनाक स्टंट, पिता को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

top-news
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मामले में 49 हजार रुपये का चालान किया है।

Noida:नोएडा में खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह स्टंट करने वाला एक नाबालिग है, जो खुलेआम हादसे को न्योता दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैक्टर मालिक और नाबालिग के पिता पर बड़ी कार्रवाई की है।

नाबालिग के पिता के खिलाफ केस दर्ज
गौरतलब है कि अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से सोमवार को दो युवकों की मौत गई थी।  वहीं, अब सोशल मीडिया पर नाबालिग के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह ट्रैक्टर पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है, यह लापरवाही किसी की भी जान ले सकती थी। वीडियो वायरल होते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मामले में 49 हजार रुपये का चालान किया है। फिलहाल नाबालिग के पिता पर सेक्टर-113 में केस दर्ज किया गया है।

बैकग्राउंड में चल रहे जातिसूचक गाने
पुलिस के मुताबिक, वीडियो सेक्टर-78 और 80 के आसपास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग ट्रैक्टर चलाते-चलाते अचानक ड्राइविंग सीट से खड़ा हो जाता है। दूसरे वीडियो में खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर चलाते दिख रहा है। नाबालिग के बगल में एक युवक भी बैठा है। इसके बैकग्राउंड चल रहे गाने में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग हो रहा है। तीसरे वीडियो में भी कुछ इसी तरह लापरवाही करते दिख रहा है। जाति सूचक गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *