Noida: मोबाइल और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी में प्राधिकरण, इस सेक्टर में होगा निर्माण

top-news
नोएडा के सेक्टर-164 को मोबाइल और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है.

नोएडा के सेक्टर-164 को मोबाइल और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है. इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण यहां पर बचे हुए 6 बड़े प्लॉटों व जमीनों को इलेक्ट्रॉनिक परियोजनाओं के लिए आरक्षित करने जा रहा है. जिसका प्रस्ताव नोएडा में गुरुवार को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा गया था. इलेक्ट्रॉनिक परियोजनाओं के लिए आरक्षित किए जाने वाले प्लॉट 5 से 8 हजार वर्गमीटर के हैं. 


अब तक ये प्लॉट और जमीनें औद्योगिक उपयोग के लिए चिह्नित थे लेकिन जिस तरह से नोएडा एयरपोर्ट से कम दूरी, एक्सप्रेसवे से नजदीकी और मोबाइल मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर का विकास हो रहा है. उससे प्राधिकरण ने इन प्लॉटों को इलेक्ट्रानिक परियोजनाओं के लिए रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 25 से ज्यादा प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे. इसमें विकास से जुड़े प्रस्तावों में सेक्टर-145 में बीते दिनों ली गई बेगमुपर गांव की 31.3828 हेक्टेयर जमीन पर सड़क, सीवर, नाला निर्माण के हैं.  


आने वाले दिनों में प्राधिकरण 6 श्रेणियों के प्लॉटों की योजना लाने जा रहा है. इनमें औद्योगिक, आवासीय, आईटी-संस्थागत, ग्रुप हाउसिंग, दो श्रेणी के वाणिज्यिक, कॉरपोरेट श्रेणी के प्लॉट शामिल किए गए है. यूनिफाइड पॉलिसी के हिसाब से इनका आवंटन किया जाना है जिसको लेकर ब्रोशर तैयार कर प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी लेने वाला है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *