मेट्रो अस्पताल को कर्मचारी ने लगाया 74.90 लाख रुपये का चूना, महीनों तक नहीं लगी भनक, तरीका जानकर चौंक जाएंगे आप

top-news
साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की

Noida:नोएडा के एक नामी अस्पताल को उसके ही कर्मचारी ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। यहां तक काफी दिनों तक अस्पताल को इसकी भनक तक नहीं लगी। कर्मचारी ने पैसे हड़पने का जो तरीका अपनाया है, वह चौंकाने वाला है। फर्जी ईमेल आईडी के माध्यम से मेट्रो अस्पताल के एक कर्मचारी ने दिल्ली नगर निगम से 74.90 लाख रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए थे। मेट्रो अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पहले कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे अब साइबर क्राइम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।

दिल्ली नगर निगम जाने पर ठगी का हुआ खुलासा
मेट्रो ग्रुप अस्पताल के  प्रतिनिधि गोविंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके अस्पताल ग्रुप की कैंसर यूनिट में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का कैशलेस इलाज होता है। इलाज के बाद दिल्ली नगर निगम अस्पताल प्रबंधन को बिल के आधार पर पेमेंट करता है। कैशलेस इलाज का मार्च 2025 में दिल्ली नगर निगम पर अस्पताल प्रबंधन का बकाया 74.90 लाख रुपये हो गया था।  तय समय पर पेमेंट नहीं मिलने पर दिल्ली नगर निगम जाकर पता किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

कर्मचारी ने अपने खाते में मंगाए पैसे
दिल्ली नगर निगम ने बताया कि इस बिल की पेमेंट कर दी गई है। जांच में सामने आया कि यह राशि मेट्रो अस्पताल के किसी अधिकृत बैंक अकाउंट में नहीं बल्कि एक यस बैंक खाते में भेजी गई थी। यह अकाउंट कंपनी से जुड़ा नहीं था। जांच में पता चला कि जनवरी 2025 में अस्पताल के कर्मचारी वैभव कुमार ने पुरानी ई मेल तकनीकी कारणों से काम नहीं करने की बात दिल्ली नगर निगम से कही थी।  वैभव ने दिल्ली नगर निगम को दूसरे ई मेल से नए खाते नंबर की जानकारी दी थी। जब यह रकम वैभव के खाते में ट्रांसफर हो गई  तब उसने नौकरी छोड़ दी। अब साइबर थाने की पुलिस वैभव की तलाश कर रही है और खाते की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *